27.8 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: घर में इन दिशाओं पर पर्दे लगाने से होता है कई परेशानियों का हल, हाथ लग रही असफलता और पैसों की तंगी से मिलता है छुटकारा!

नई दिल्ली: अक्सर आपने लोगों को घर में पर्दे लगाकर सजाते हुए देखा होगा। लेकिन घर सुंदर लगने के साथ-साथ अगर वास्तु दोष मुक्त भी रहे तो अच्छा होता है। इसके लिए घर में सामान रखते समय सही जगह, सही दिशा और सही रंग का होना ही जरूरी है।

घर में पर्दों के लिए कई वास्तु नियम है। अगर उनका ध्यान रखा जाए, घर में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और परिवार के सदस्यों की सभी समस्याएं भी दूर होती हैं। वास्तु शास्त्र से पर्दे लगाना शुभ माना जाता है।

पर्दा लगाने के लिए वास्तु नियम

घर में पर्दे लगाते समय दिशा और रंग का ध्यान रखना चाहिए। घरों में अगर झगड़े और कलह चल रही है या फिर घर के लोगों का आपस में मनमुटाव चल रहा है, तो ऐसे में घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाने से फर्क दिखेगा। इससे परिवार के लोगों में प्रेम बढ़ता है और घर में शांति बनी रहती है।

Advertisement

इस दिशा में पर्दे लगाने हर कार्य में मिलती है सफलता

कई बार मेहनत के बावजूद मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पाता। मेहनत के बाद भी व्यक्ति के हाथ में असफलता ही हाथ लगती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने से आपको जीवन की सभी परेशानियों से राहत मिलेगी।

पैसों की तंगी के लिए करें यहां लगाएं पर्दे

कर्ज और पैसों की परेशानी से जूझ रहे लोगों को घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगता है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को घर की पूर्वी दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए। बिजनेस आदि में लाभ के लिए भी यही उपाय उत्तम हैं। इन सारे उपायों के करने से जीवन की सभी समस्याएं हल होंगी और जीवन में सकारात्मकता आएगी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles