27.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

पुतिन की ATOM धमकी के बाद अब अमेरिका ने हाई अलर्ट पर रखा परमाणु हथियार, यूक्रेन समेत दूसरे देशों पर भी मंडराने लगा है एटमी हमला!

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच ‌लगातार चल रहे विवाद में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से न्यूक्लियर बम के हमले की धमकी दी थी जिसके बाद अब संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने पलटवार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्‍यूक्लियर वेपन को हाई अलर्ट पर रखा है। साथ ही न्‍यूक्लियर कमांड को भी हाई अलर्ट पर रखने को कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने कहा कि हम यूरोप की पूरी तरह रक्षा करेंगे। बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों से कहा कि न्‍यूक्लियर वॉर से डरने की जरूरत नहीं है और हर हमले का जवाब अमेरिका दे सकता है। बाइडेन ने पेंटागन को अलर्ट पर रहने को कहा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मित्र राष्ट्रों और भागीदारों से यूक्रेन पर रूस के अकारण युद्ध पर चर्चा करने के लिए बात की। साथ ही कहा कि हम यूक्रेन के लोगों के लिए अपना समर्थन जारी रख रहे हैं, क्योंकि वो अपने देश की रक्षा कर रहे हैं।

वहीं अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हमने रूस की वित्तीय प्रणालियों के खिलाफ और कदम उठाए। हम प्रमुख रूसी बैंकों को स्विफ्ट से डिस्कनेक्ट कर रहे हैं। रूस के केंद्रीय बैंक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक उपाय लागू कर रहे हैं और एक संयुक्त कार्य बल खड़ा कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन के अग्रिम पंक्ति के रक्षकों के समर्थन में पिछले साल के लिए हमारी कुल सुरक्षा सहायता 1 बिलियन डॉलर से अधिक है। हम मानवीय सहायता में लगभग 54 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त प्रावधान की घोषणा करते हैं। हमने अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी है कि वो अभी भी उपलब्ध कमर्शियल ऑप्शन पर तुरंत रूस छोड़ने पर विचार करें। आज अमेरिका परिषद के 49वें नियमित सत्र में यूएनएचआरसी में शामिल हुआ। 1 मार्च को सचिव ब्लिंकन परिषद को संबोधित करेंगे।

Advertisement

राष्ट्रपति पुतिन ने दो दिन पहले परमाणु निवारण फोर्स को किया अलर्ट!

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो दिन पहले रूसी परमाणु निवारण फोर्स को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया था। यूक्रेन पर हमले से पहले ही अपने भाषण में व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया के सभी देशों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने दखल देने का प्रयास किया तो फिर उनके पास हथियार भी हैं। पुतिन के इरादों से साफ है कि यूक्रेन में चल रहा युद्ध परमाणु जंग में बदल सकता है। विश्व इतिहास में पिछले कई दशकों से ऐसा नहीं हुआ है, जब किसी देश ने खुले तौर पर परमाणु हमले की धमकी दी हो।

यूक्रेन समेत दूसरे देशों पर भी मंडरा रहा है एटमी हमला

यूक्रेन की पूर्व प्रवक्ता यूलिया मंडेल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कभी भी न्यूक्लियर बम का हमला कर सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन ही नहीं दूसरे देश पर भी एटमी हमला हो सकता है। यूलिया ने आगे कहा कि पुतिन के न्यूक्लियर अटैक की ज्यादा संभावना है, पोलैंड, मोल्डोआ और फिनलैंड पुतिन का अगला निशाना हो सकता है। वहीं पोलैंड के भी 74 फीसदी लोगों का कहना है कि पुतिन एटमी हमला कर सकते हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles