नई दिल्ली: आप में से बहुत से लोगों को आड़ू फल यानी पीच का सेवन करना बेहद पसंद होगा। आड़ू का फल जितना ज्यादा स्वादिष्ट होता है उतने ही हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। खानपान से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होने के साथ ही बीमारियों को दूर रखने में भी मदद मिलती है। ऐसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ में आड़ू भी शामिल है। आड़ू सफेद या पीले रंग का छोटा सा मीठा फल होता है, और आप इसे कई प्रकार से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह मिनरल और विटामिन से समृद्ध होता है। साथ ही आड़ू में फाइटोकेमिकल्स, डाइटरी फाइबर और पॉलीफेनोल की भी भरपूर मात्रा होती है। ये सभी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
इनके अलावा, आड़ू में एंटीकैंसर, एंटी-एलर्जिक, एंटीट्यूमर, एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं। इनकी वजह से आड़ू स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालने और बीमारी से बचाव कर सकता है। जानिए आड़ू फल के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।
Table of Contents
आंखों के लिए बेहतर
आड़ू का सेवन आखों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसमें विटामिन बी 2 की मात्रा भरपूर होती है, ये ग्लूकोमा की समस्या को दूर करने में असरदार होता है, ग्लूकोमा की बात करें तो ये आंखों से जुड़ी एक समस्या होती है। साथ ही वहीं आड़ू में कैरोटीनॉइड नामक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
Advertisement
वजन कम करने में असरदार
यदि आप भी वजन कम करना चाहते हैं अपनी डाइट में आड़ू को जरूर शामिल करें। आड़ू में पॉलीफेनोल्स होते हैं जो कि एंटी ओबेसिटी होते हैं, इसके सेवन से वहीं पेट की चर्बी भी कम हो जाती है, इसलिए रोजाना इसका सेवन करें।
पेट दर्द की समस्या से निजात
पेट में दर्द की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आड़ू का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जो पेट साफ़ करने में मदद करता है। इसलिए कब्ज की बीमारी को दूर करने के लिए आड़ू का सेवन कर सकते हैं।
दिल को रखता है स्वस्थ
दिल की सेहत को स्वस्थ रखने और दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो आड़ू का सेवन बहुत ही ज्यादा असरदार होता है, इसमें लिपिड प्रोफाइल पाई जाती है,जो हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखती है, इसलिए आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़े जानें Uric Acid क्या है, इसकी मात्रा बढ़ने के कारण, लक्षण और इलाज!