39 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

बॉलीवुड की इन अदाकाराओं ने शादी के बाद नहीं बदली अपनी पहचान, जानें इनके बारे में।

शादी के बाद एक महिला के सरनेम बदलने की प्रथा लंबे वक्त से चलती आ रही है। शादी होती है तो अपने आप ये मान लिया जाता है, कि शादी के बाद तो अपना सरनेम बदलना ही होगा। शादी के बाद पति का नाम या सरनेम जोड़ना महिलाओं को दिया जाने वाला विकल्प नहीं है बल्कि एक कंपलशन हो जाता। जिसे हर कोई फॉलो करता है, लेकिन वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदला और इस प्रथा को तोड़ दिया। यहां हम ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे।

शबाना आजमी
अभिनेत्री शबाना आजमी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, वो कई सामाजिक मुद्दों पर बात करती हैं। उन्होंने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से शादी करने के बाद अपना नाम नहीं बदला। वह आज भी शबाना आजमी के नाम से ही जानी जाती हैं।

जूही चावला
साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली और 80 से 2000 के दशक तक हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली एक्ट्रेस जूही चावला ने 1995 में जाने-माने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी कर ली थी। शादी के बाद जूही ने भी अपना इनिशियल नाम रखने का फैसला किया। उन्होंने कभी अपना सरनेम नहीं बदला।

ट्विंकल खन्ना
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी की थी, उसके बाद से कभी उन्होंने अपना सरनेम नहीं बदला। यहां तक कि वह इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुकी हैं। एक ट्वीट में उन्होंने कहां, शादी के बाद अपना सरनेम इसलिए नहीं बदला, क्योंकि वह शादीशुदा हैं, ब्रांडेड नहीं हैं।

Advertisement

रवीना टंडन
रवीना टंडन ने साल 1995 में दो लड़कियों पूजा और छाया को सिंगल मदर बनकर गोद लिया और पाला था। रवीना ने साल 2003 में डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी के साथ पंजाबी ट्रेडिशन से शादी की थी मगर आज इतने सालों में भी कभी उन्होंने अपना सरनेम नहीं बदला।

विद्या बालन
इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटड एक्ट्रेस विद्या बालन हमेशा अपनी अलग राह पर चली हैं। उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी अलग तरह की फिल्मों को लेकर भी वह चर्चित रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह घोषणा थी कि वह सिद्धार्थ रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। जिसके बाद उन्होंने दिसंबर 2012 में शादी की थी। विद्या बालन ने भी शादी के बाद कभी अपना सरनेम नहीं बदला।

सोहा अली खान
सोहा अली खान ने साल 2015 में ‘कलयुग’ और ‘गोलमाल’ के एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। शादी के बाद सोहा ने कुणाल का सरनेम अपने नाम के साथ नहीं जोड़ा और न ही कभी सरनेम बदला।

रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा को लंबे समय तक डेट किया और उसके बाद साल 2014 में दोनों ने अपने करीबियों के साथ इटली में शादी की थी। रानी ने एक बेटी अदिरा को जन्म दिया। शादी के बाद रानी ने चोपड़ा सरनेम अपने नाम के साथ नहीं लगाया।

अनुष्का शर्मा
सबसे परफेक्ट कपल कहलाने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। उन्होंने साल 2017 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी के बाद अनुष्का ने भी अपना नाम नहीं बदला था।

दीपिका पादुकोण
साल 2019 में इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की। शादी के बाद यह उम्मीद की गई शायद दीपिका अपना सरनेम पादुकोण से बदल देंगी। मगर ऐसा नहीं हुआ और दीपिका आज भी दीपिका पादुकोण ही हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी तीसरी सालगिरह मनाई है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles