36.7 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

National Film Awards 2022: अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

विस्तार-

आज 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 दिए गए है। सुपरस्टार अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. जबकि विशाल भारद्वाज को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला है। अजय देवगन को ये अवार्ड़ फिल्म तान्हाजी के लिए मिला है। वहीं म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज को ये अवार्ड़ डॉक्यूमेंट्री 1232 km के गाने ‘मारेंगे तो वहीं जाकर’ के लिए मिला है।

आपको बता दें कि 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 की घोषणा 22 जुलाई 2022 को हुई थी। वहीं 30 सितंबर 2022 को इन्हें वितरित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी विजेताओं को अवॉर्ड्स दिए हैं।

साइना फिल्म में बेस्ट लिरिक्स के लिए मशहूर सिंगर मनोज मुंतशिर को नेशनल अवार्ड मिला है। फिल्म तान्हाजी को दो अन्य श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। अजय देवगन को तीसरी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। इससे पहले उन्हें साल 1998 में फिल्म जख्म और द लीजेंड ऑफ भगत सिंह के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था।

साउथ सुपरस्टार सूर्या को फिल्म सोरारई पोटरु के लिए बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बॉलीवुड और साउथ फिल्मों का बोलबाला रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में सभी विजेताओं को सम्मानित किया है। इस मौके पर वहां सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे हैं।

Advertisement

बेस्ट फीचर फिल्म: सोरारई पोट्रु

बेस्ट निर्देशक: सच्चिदानंदन केआर, अय्यप्पनम कोशियुम

संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली बेस्ट लोकप्रिय फिल्म: तान्हाजी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: सूर्या को सोरारई पोटरु के लिए और अजय देवगन को ताण्हाजी के लिए

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: अपर्णा बालमुरली, सोरारई पोटरु

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: बीजू मेनन, अय्यप्पनम कोशियाम

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली, शिवरंजनियुम इनम सिला पेंगलुम

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवार्ड: एके अय्यप्पनम कोशियुम

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: नाट्यम (तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ गीत: साइना के लिए मनोज मुंतशिर को

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: एमआई वसंतराव के लिए राहुल देशपांडे को और टकटक के लिए अनीश मंगेश गोसावी को

सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: नंचम्मा, अय्यप्पनम कोशियाम

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: अला वैकुंठपुरमुलु, एस थमन

बेस्ट कोरियोग्राफी: नाट्यम

सर्वश्रेष्ठ छायांकन: अविजात्रिक

सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी: डॉलू, एमआई वसंतराव, और मलिक

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन: तन्हाजी

सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन: कप्पेला

सर्वश्रेष्ठ संपादन: शिवरंजिनियम इनम सिला पेंगलुम

बेस्ट मेकअप: नाट्यम

सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सोरारई पोटरु, सुधा कोंगारा, और मंडेला, मैडोन अश्विन

बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी: अय्यप्पनम कोशियुम

Read More – पोन्नियन सेल्वन-1 रिव्यू: पीरियड ड्रामा में छाए कार्थी और विक्रम, बेहतरीन VFX और दमदार एक्टिंग से सजी है फिल्म

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles