27.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

साहो से लेकर राबता तक इन बड़ी फिल्मों के Alia Bhatt मे किया था रिजेक्ट, जानें क्या रही वजह

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी चर्चा में हैं। उनकी गिनती के टैलेंटेड लोंगों में गिनी जाती है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। फिल्म ‘Student Of The Year’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाली Alia Bhatt अब Hollywood में कदम रखने वाली हैं। उन्होने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और अपने काम से लोगों का दिल जीता है। अपनी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर उन्होंने ये साबित कर दिया की वह हर किरदार को बखूबी निभा सकती हैं। हाल ही में आई संजयलीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनका अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इसके बाद RRR, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में अभी उनकी कतार में हैं। एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली आलिया भट्ट ने कई फिल्में रिजेक्ट की हैं, उनमें से कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ फ्लॉप हो गई हैं। जानें उन फिल्मों के बारे में और क्या रही वजह।

नीरजा

सोनम कपूर की फिल्म नीरजा एक सत्य घटना पर आधारित है। इल फिल्म को सोनम कपूर से पहले आलिया को दिया गया था। लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। उनके द्वारा रिजेक्ट की गई फिल्मों में से यह फिल्म सबसे सफल रही थी। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इस फिल्म के लिए जब आलिया भट्ट के नाम पर विचार किया जा रहा था, तब कुछ प्रोड्यूसर्स को लगा था कि उनकी हाइट में दिक्कत होगी और इसके बारे में आलिया को पता चल गया था। यही कारण है कि आलिया ने खुद ही इस रोल को रिजेक्ट कर दिया।

राबता

Advertisement

डायरेक्टर दिनेश विजन की फिल्म राबता में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के लिए पहले आलिया को चुना गया था। लेकिन उन्होंने उसे करने से मना कर दिया।

गोलमाल अगेन

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में परिणिती के रोल के लिए आलिया को चुना गया था। आलिया भट्ट ने इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग हां भी कर दी थी लेकिन बाद में मना कर दिया। ख़बरों के अनुसार करण जौहर ने आलिया को रोहित शेट्टी के साथ काम करने के लिए मना किया था।

साहो

प्रभास की फिल्म ‘साहो’ के लिए आलिया भट्ट को चुना गया था। लेकिन आलिया ने इस फिल्म को करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि फिल्म की फीमेल लीड को कम स्क्रीन टाइम मिलना था और सारा फोकस प्रभास पर ही रहना था। इस रोल को बाद में श्रद्धा कपूर ने किया था।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

यह काफी बड़ी बजट की फिल्म वाली फिल्म है। आलिया ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बड़े सेलेब्स थे। इसके लिए आलिया को पहले फातिमा सना शेख के रोल के लिए चुना गया था पर उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया को लगा कि इस फिल्म में हिरोइन के करने के लिए कुछ है ही नहीं।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles