26.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

अमरावती हिंसा: यूपी चुनाव से पहले दंगा भड़काने की कोशिश कर रही बीजेपी, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का आरोप

अमरावती शहर में हिंसा को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को आरोप लगाया कि भगवा पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दंगा भड़काने की साजिश रच रही है।

पटोले ने भाजपा पर महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। “महाराष्ट्र में दंगे भड़काने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाज का ध्रुवीकरण करने में लगी है। इस तरह की रणनीति का लोगों को शिकार नहीं होना चाहिए।

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि अमरावती में आज उस समय ताजा हिंसा भड़क उठी जब स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बंद के दौरान दुकानों पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

आपको बता दें कि त्रिपुरा सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में मुस्लिम संगठनों द्वारा आयोजित रैलियों के दौरान शुक्रवार को हुई पथराव की घटनाओं के खिलाफ शनिवार को बंद का आह्वान किया गया था।

Advertisement

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने इस हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि स्थिति को नियंत्रण में रखने और शांति बनाए रखने पर काम किया जा रहा है। पाटिल का कहना है कि, “हम हिंसा की निंदा करते हैं और शांति बनाए रखने में मदद करने के लिए अमरावती के सांसद देवेंद्र फडणवीस से इस बारे में बात की है। हम स्थिति को नियंत्रण में रखने और शांति बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

इस बीच, आज हुई हिंसा के बाद अमरावती में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और चार दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल द्वारा जारी आदेश के अनुसार किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 (1), (2), (3) के तहत अमरावती की शहर सीमा में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। आदेश में कहा गया है कि पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles