अशोक पेड़ की छाल, फूल और पत्तें हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है और इसीलिए सदियों से आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि अशोक की छाल, फूल और पत्तों में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनाइड पाए जाते है।
जिनके रस से हम हमारी सेहत को कई बीमारियों के खतरे से बचा सकते है। तो आइए आज हम जानते है कि अशोक पेड़ के पत्तों में कौनसे गुण पाए जाते है और यह किस प्रकार की बीमारियों के लिए फायदेमंद होते है।
अशोक पेड़ के पत्तों के फायदें ?
फोड़े और फुंसी को करते है दूर
Advertisement
अशोक पेड़ के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो कि फोड़े और फुंसी को दूर करने के लिए काफी सहायक होता है। इसीलिए अगर कोई इसके पत्तों का लेप बनाकर अपनी त्वचा पर लगाता है तो इसकी मदद से फोड़े-फुंसी की समस्या को दूर किया जा सकता है।
जोड़ों के दर्द के लिए होते है बहुत असरदार
अगर बात करें अशोक के पत्तों की तो अगर इसके पत्तों को पीस कर लौंग के तेल के साथ जोड़ पर लगाया जाए तो इससे जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
पिग्मेंटेशन को करते है दूर
जिन लोगों में पिग्मेंटेशन की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। उनके चेहरे का नूर खत्म होने लग जाता है। इसीलिए अगर पिग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाना हो तो आप अशोक के पत्तों के रस को एलोवेरा में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते है। इससे धीमे-धीमे पिग्मेंटेशन दूर होने लगता है।
एजिंग को करता है स्लो
उम्र का बढ़ना प्राकृतिक होता है और बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहर पर दिखने लगती है झुर्रियां। अब उम्र को तो बढ़ने से नहीं रोका जा सकता लेकिन अशोक के पत्तों से झुर्रियों को कम किया जा सकता है क्योंकि इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते है। जिससे हमारे चेहरे की त्वचा में हाइड्रेशन बढ़ जाता है और झुर्रियों भी कम होने लगती है।
महिलाओं के लिए भी होते है बहुत फायदेमंद
महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी अशोक का पत्ता बहुत मददगार होता है जैसे कि अगर किसी महिला को अनियमित पीरियड्स की समस्या बनी रहती हो, तो उन महिलाओं को अशोक के पत्तों को पीस लेना चाहिए और मिश्री के साथ मिलाकर एक पाउडर बना लेना चाहिए।
इसके बाद बनाए गए पाउडर को दिन में 2 बार पीना चाहिए इससे आगे चलकर पीरियड्स को रेगुलेट करने में मदद मिल सकती है।