26.7 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 16, 2024
Recommended By- BEdigitech

‘द कपिल शर्मा शो’ में भारती कुछ अलग आ रही नज़र, पूरे 15 किलो वजन किया कम

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ अब लौट आया है। द कपिल शर्मा शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में एक से बढ़कर एक नामी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। इस बार कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा के साथ अलावा कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर, भारती सिंह और कीकू शारदा नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन भारती सिंह शो में वापस लौटकर बहुत खुश हैं। अपनी कॉमेडी के जरिए दुनिया के दिल परराज करने वाली भारती सिंह इस बार कुछ अलग नज़र आ रही हैं। भारती ने अपना 15 किलो वजन घटा लिया है। इस बात की जानकारी भारती सिंह ने खुद शो के जरिए अपने फैंस को दी है।

गोल मटोल दिखने वाली इस कॉमेडियन को शो में कभी बूआ, कभी बच्चा जैसे कई अवतार में देखा गया है। लेकिन अब उन्हें इस रूप में देखकर उनके फैंस भी काफी हैरान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि, ” मैं खुद को धेखकर चौंक गई। मैने 91 किलो से 76 किलो वजन कर लिया है। उन्होंने कहा कि, मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर मैने ये किया कैसे। भारती ने यह भी कहा कि, वजन कम करने से वो बहुत खुश, फिट और हेल्दी महसूस कर रही हैं।”

भारती ने कहा, “अभी सांस नहीं चढ़ती और हल्का-हल्का फील होता है। मेरी डायबिटीज और अस्थमा भी कन्ट्रोल में आ गए हैं। मैं इस समय इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करती हूं। आगे उन्होंने कहा कि, “मैं शाम को सात बजे से अगले दिन 12 बजे तक कुछ नहीं खाती हूं।”

आगे उन्होंने कहा कि, “मैं खाने पर 12 बजे के बाद टूट पड़ती हूं.। मेरी बॉडी शाम सात बजे के बाद डिनर एक्सेप्ट नहीं करती है। मैंने 30-32 साल बहुत खाना खाया है और उसके बाद एक साल अपनी बॉडी को टाइम दिया तो बॉडी ने सब एक्सेप्ट कर लिया।”

Advertisement

https://www.instagram.com/p/CTFEauyIhyT/?utm_source=ig_web_copy_link

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles