35.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 23, 2024
Recommended By- BEdigitech

Billionaires List में इतने नीचे आ गए गौतम अडानी, जानिए क्या है अब उनकी नेटवर्थ ?

गौतम अडानी की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही, एक तरफ तो उनकी संपत्ति गिरती जा रही है और दूसरी तरफ अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग का अडानी ग्रुप पर कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं Gautam Adani को एक के बाद एक बड़े झटके मिल रहे हैं। लगता है कि साल 2023 उनके लिए मुसीबतों की सौगात लेकर आया है। इसकी शुरूआत हुई थी अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म द्वारा 24 जनवरी को एक रिसर्च रिपोर्ट साझा करने के बाद, इसके बाद तो मानों अडानी नीचे गिरते ही चले गए।

पहले वो अमीरों की लिस्ट में Top-10 में थे फिर Top-20 में आए इसके बाद उनका स्थान नीचे आते हुए Top-30 में पहुंचा और अब तो वह इससे भी नीचे आ गए हैं। अब अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में शायद अडानी इससे भी नीचे चले जाएं।

Table of Contents

Advertisement

सिर्फ एक महीने में लगा इतना झटका ?

एक तरफ जहां Gautam Adani Net Worth के मामले में अमीरों में दबदबा बनाएं बैठे थे वहीं एक महीने में वह तेजी से गिरते ही चले गए। बताया जा रहा है कि साल 2022 में अडानी की कमाई अच्छी खासी हुई थी और इसके चलते ही वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। लेकिन साल 2022 की समाप्ती उनके जीवन में ऐसी गिरावट लेकर आई जिसे अडानी अब तक भुगत रहे हैं।

Gautam Adani

ये भी पढ़े दिल्लीवासियों के लिए बड़ा झटका, अब नहीं उठा पाएंगे बाइक टैक्सी का फायदा, जानिए Delhi Bike Taxi Ban पीछे की वजह ?

सभी को लग रहा था कि साल 2022 की तरह ही इस साल भी अडानी कमाई के मामले में सभी रिकोर्ड तोड़ देंगे और सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लेंगे लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो पाया बल्कि असल में तो वह सभी से पीछे होते चले गए। अब कमाई का तो पता नहीं लेकिन ये सब देखकर यह कहा जा सकता है कि तेजी से दौलत गवांने के मामले में जरूर वह सबसे आगे निकल गए हैं।

अरबपतियों की लिस्ट में अडानी का कौनसा स्थान ?

बता दें कि बीते साल अडानी विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे लेकिन अमेरिकी रिसर्च फर्म Hindenburg की रिपोर्ट आते ही वह तेजी से नीचे गिरते चले गए। रिपोर्ट के आने से पहले तक अडानी की कुल संपत्ति थी 116 अरब डॉलर लेकिन जैसे ही यह रिपोर्ट आई तो Adani Group के शेयर तेजी से गिरने लगे।

इसके बाद जो गिरावट आई वो तो सभी के सामने है अडानी दूसरे नंबर से गिरते-गिरते सीधा 33 वें नंबर पर पहुंच गए लेकिन अभी भी मामला रूका नहीं गिरावट जारी है, जिससे लगता है कि आने वाले दिनों में अडानी और भी नीचे आ सकते हैं।

मौजूदा समय में Adani की कुल संपत्ति ?

साल 2022 के अंत तक अडानी के पास 150 अरब डॉलर की संपत्ति हुआ करती थी लेकिन साल 2023 की शुरूआत इतनी खराब हुई की उनकी संपत्ति और शेयर दोनों ही तेजी से गिरने लगे। जिसके बाद अब उनके पास केवल 35.3 अरब डॉलर की संपत्ति ही रह गई है और इसी के चलते वह विश्व के अमीरों की लिस्ट में 33 वें स्थान पर आकर रूक गए हैं। इसके अलावा अडानी के शेयर भी 85 फीसदी तक टूट चुके हैं।

ये भी पढ़े ट्विटर पर फिर छिड़ा छंटनी का दौर, Elon Musk ने अब बाहर किए इतने कर्मचारी!

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles