36.7 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें क्या होता है “डे ऑफ द डेड”, कब, कैसे और कहां मनाया जाता है?

दुनिया विभिन्न संस्कृतियों का एक सुंदर समामेलन है। हर देश की की अपनी संस्कृति होती है, हर जगह के अलग-अलग त्योहार होते हैं। कई जगहों पर कई अजीबोगरीब त्योहार मनाए जाते हैं। हम आज बात करें हैं मेक्सिको की, जहां हर साल लोग ‘डे ऑफ द डेड’ नाम का त्योहार मनाते हैं। इस मौके पर लोग भूत और कंकाल जैसे दिखने वाले कपड़े पहन कर अपने घरों से बाहर निकलते हैं। ‘डे ऑफ द डेड’ यानी “मृतकों का दिन”, करीब 2000 साल पुराना यह त्योहार नवंबर के महीने में दो दिनों तक मनाया जाता है।

मेक्सिको के लोगों का मानना है कि इस दिन उनके पूर्वजों की आत्माएं एक दिन के लिए अपने परिवार के साथ रहने के लिए आती हैं। इसीलिए वो यह त्योहार मनाते हैं। मेक्सिको के विभिन्न इलाक़ों में इस त्योहार को अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन कोई मोमबत्तियां जलाता है, तो कोई क़ब्रगाहों में जाकर छोटा आयोजन करता है और कुछ अपने घरों में ही मृतकों के नाम पर पूजा करते हैं। लेकिन आजकल लोग कंकाल का मुखौटा, भड़कीले भूतों जैसे कपड़े जैसा चीजैं पहनते हैं।

इस दिन मेक्सिको में एक परेड का आयोजन होता है। परेड में लोग कंकाल जैसे कपड़े पहनते हैं। इस परेड का नाम ‘कैटरीना’ है। इस त्योहार के उप्लक्ष में हर साल 1 और 2 नवंबर को दो दिन की छुट्टी मनाई जाती है। इस दिन को परिवार के सदस्यों के बीच कभी न खत्म होने वाले बंधन का प्रतीक माना जाता है। मेक्सिको में इस दिन हर तरफ खुशी का माहौल होता है। इस दिन लोग अपने घरों को फूलों से सजाते हैं ताकि वो अपने पूर्वजों का दूसरी दुनिया से स्वागत कर सकें और उन्हें उत्सव में शामिल कर सकें। कई जगह इस दिन पार्टियों का भी आयोदन किया जाता है।

इस त्योहार के बारे में कुछ रोचक बातें

Advertisement

-साल 2014 में लगभग 500 से अधिक महिलाएं तैयार होकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए मैक्सिको सिटी में गईं।
-इस त्योहार को UNESCO द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है। UNESCO के अनुसार, ‘सांस्कृतिक विरासत केवल स्मारक नहीं हैं। यह वास्तव में विरासत है जिसे लोग अपने दिलों में रखते हैं और इन उत्सवों के दौरान व्यक्त करते हैं।’
-रंगों से सजी खोपड़ी का कार्टून इस त्योहार का सबसे लोकप्रिय प्रतीक है।
-इस दिन मृतकों की ब्रेड, जिसे पैन डी मुर्टो कहा जाता है, यह एक मीठी रोटी है जिसे विशेष रूप से मृतकों को खिलाने के लिए हड्डियों से सजाया जाता है। इसके अलावा, इस उत्सव पर चीनी खोपड़ी भी तैयार की जाती है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles