37.1 C
Delhi
शनिवार, मई 11, 2024
Recommended By- BEdigitech

दिल्ली: बर्तन पॉलिश फैक्टरी की छत गिरने से, मजदूर की मौत!

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर में बर्तन पॉलिश करने की फैक्टरी में आचानक से छत का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत। मृतक की पहचान सोनू (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान वह फैक्टरी में ही नहा रहा था।

वहीं इस हादसें की सूचना मिलने के पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, पुलिस व स्थानीय लोगों ने बचाव व राहत काम किया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, अशोक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके इमारत के बाकी लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया है कि, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सी-60/2 में हरीश कोहली नामक शख्स की बर्तन पॉलिश करने की फैक्टरी है। सोनू इसी फैक्टरी में काम करने के अलावा यहीं पर सोता था। रविवार को रक्षा बंधन की वजह से फैक्टरी की छुट्टी थी। त्योहार मनाने के बाद रविवार शाम करीब 7.30 बजे सोनू फैक्टरी के भीतर ही नहा रहा था। इसी दौरान छत का कुछ हिस्सा गिर गया और सोनू उसके नीचे दब गया।

आवाज सुनकर फैक्टरी के बाकी मजदूर और पड़ोसी लोग वहां पहुंचे। 7.50 बजे मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। बचाव दल ने सोनू को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Advertisement

वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि फैक्टरी काफी पुरानी थी। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते छत का हिस्सा कमजोर हो गया था। रविवार को अचानक छत का बड़ा हिस्सा गिरा और सोनू उसके नीचे दब गया।

पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है, पुलिस ने सोनू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles