40.1 C
Delhi
शनिवार, मई 4, 2024
Recommended By- BEdigitech

विज्ञानिकों की खोज: दिमाग से होता है इंसान की लम्बाई का कनेक्शन, लम्बाई का देरी से बढ़ने और कम उम्र में जवान होने की जाने वजह!

नई दिल्ली: इंसान की लम्बाई देरी से बढ़ने और कम उम्र में जवान होने की वजह क्या है, अंतराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने इसका जवाब खोजा है। वैज्ञानिकों का कहना है, इंसान के ब्रेन में मौजूद खास तरह रिसेप्टर इसके लिए जिम्मेदार होता है। यह रिसेप्टर इंसान में उन हार्मोन्स को कंट्रोल करता है जो शरीर की लम्बाई और और सेक्सुअल मैच्योरिटी में अहम रोल अदा करता है।

रिसर्च में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, लंदन की क्वीनमेरी यूनिवर्सिटी, ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी, मिशिगन यूनिवर्सिटी और वंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक शामिल हैं। शोधकर्ताओं का कहना है, ब्रेन के हायपोथैलेमिक न्यूरॉन्स वाले हिस्से में मिलेनोकॉर्टिन-3 रिसेप्टर (MC3R) पाया गया। यही लम्बाई और सेक्सुअल मैच्योरिटी को कंट्रोल करता है। जब ये रिसेप्टर ठीक से नहीं काम करता है तो इंसान की लम्बाई ठीक से नहीं बढ़ पाती और लोग कद में छोटे रह जाते हैं। साथ ही वो देर से जवान होते हैं।

अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की टीम ने रिसर्च में 5 लाख लोगों को शामिल किया। इनकी जांच की गई। जांच में सामने आया कि इनमें जिन हजारों लोगों के MC3R जीन में बदलाव हुआ था, उनमे 812 महिलाएं शामिल थी।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता सर स्टीफेन ओ-रहिली कहते हैं, ब्रेन अपने तक पहुंचने वाले पोषक तत्वों के आधार पर इंसान की लम्बाई और सेक्सुअल डेवलपमेंट तय करता है। रिसर्च के नतीजे उन बच्चों के लिए असरदार साबित होंगे जिनमें लम्बाई बहुत देरी से बढ़ती है।

Advertisement

शोधकर्ताओं का मानना है, रिसर्च के नतीजे इंसानों के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होंगे। अब ऐसी दवाएं तैयार की जा सकेंगी जो इस रिसेप्टर को बेहतर काम करने में मदद करेंगी ताकि इंसान की लम्बाई न रुके और इंसान समय से जवान हो सके।

यूके के मुकाबले अमेरिकी महिलाएं ज्यादा लम्बी
शोधकर्ताओं के मुताबिक, अमेरिका और यूके में पुरुषों की औसत लम्बाई 5 फुट 9 इंच है। वहीं, यूके में महिलाओं की औसत लम्बाई 5 फुट 3 इंच है। यूके के मुकाबले अमेरिकी महिलाओं की औसत लम्बाई थोड़ा ज्यादा है। यहां यह आंकड़ा 5 फुट 4 इंच है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles