36.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

दिवाली के मौके पर आई ये फिल्में रही थी फ्लॉप, आप भी जानें लिस्ट।

दिवाली, होली जैसे कई बड़े त्योहारों पर हर साल कई फिल्में आती हैं। उनमें से कई फ्लॉप होती हैं, तो कई सुपर हिट होती हैं। कई बड़े स्टार दिवाली के इस खास दिन पर अपनी फिल्म को रिलीज करके फैंस को दिवाली का तोहफा भी देते हैं। पिछले कई साल में कई हिंदी फिल्म इस त्यौहार के मौके पर रिलीज हुई लेकिन सफलता बहुत कम को ही मिली। यहां जानें ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
साल 2019 में दिवाली के मौके पर आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में आमिर खान मेन रोल में थे। बड़े बजट वाली ये फिल्म उस वक्त काफी चर्चा में थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। लोगों को ये फिल्म ज्यादा पसंद नहीं आई। पहले दिन तो फिल्म की कमाई कमाल की हुई मगर बाद में इस फिल्म ने ज्यादा काम नहीं किया।

मिशन कश्मीर
साल 2000 में संजय दत्त, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म मिशन कश्मीर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा थे। इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा था। लेकिन, फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई। ये फिल्म भी दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थी।

सांवरिया
साल 2007 में दिवाली के मौके पर आई फिल्म के जरिए बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म दिवाली पर आई थी। यह फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस फ्लॉप हो गई। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।

Advertisement

मैं और मिसेज खन्ना
साल 2009 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म मैं और मिसेज खन्ना एक बड़ी बजट वाली फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान, उनके भाई सोहेल खान और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम राज ने किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया था। यह फिल्म पहले ही दिन फ्लॉप साबित हो गई थी।

एक्शन रिप्ले
अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म एक्शन रिप्ले साल 2010 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया था।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles