26.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

अमरीश पुरी से लेकर कुलभूषण खरबंदा तक, जानें बॉलीवुड के उन विलेन के बारे में जिनके आगे फीके पड़ जाते थे हीरो

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जिन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है। जो कॉमेडी हो या इमोशनल, विलेन हो या हीरो हर तरह के किरदार में चार चाँद लगा देते हैं। लेकिन इसके अलावा में ऐसे कई विलन हैं जो जिनके सामने सार एक्टर फीके पड़ जाते हैं। बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में विलेन को इस तरह फिल्माया गया कि उनके किरदार हमारे दिमाग पर चढ़ गए। यहां जानें ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जिन्होंने विलन के रूप में हीरों को फीका कर दिया।

Table of Contents

आल्लाउद्दीन खिलजी, पद्मावती –

साल 2018 में आई फिल्म पदावत को कौन भूल सता है। उस फिल्म के ऊपर कितना ही बवाल हुआ था। लेकिन फिल्म जब रिलीज हुई तब लोगों ने फिल्म को बहुत प्यार दिया। स फिल्म में लोग हीरो से ज्यादा विलन को पसंद कर रहे थे। इसमें आल्लाउद्दीन खिलजी एक विलन था, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया था। बताया जाता है कि, फिल्म में आल्लाउदीन के किरदार निभाने के बाद रणवीर कई महीनों तक मानसिक रूप अस्थिर थे। रणवीर के दिमाग पर इस किरदार को निभाने का बहुत गहरा असर पड़ा। इस फिल्म में अलाउद्दीन को एक क्रूर राजा के रूप में दिखाया गया है। इसमें शाहिद कपूर भी नज़र आए थे। लेकिन उनके बदले लोगों को आल्लाउद्दीन खिलजी का किरदार ज्यादा पसंद आया था

शाकाल, शान-

मिर्जापुर में बुजुर्ग विलेन के तौर पर नाम बनाने वाले कुलभूषण खरबंदा बहुत समय पहले भी एक नेगेटिव किरदार में नज़र आए थे। 1980 में आई फिल्म शान में अमिताभ और शशि कपूर मेन लीड में थे। वहीं, इस फिल्म में शाकाल के नेगेटिव कैरेक्टर कुलभूषण खरबंदा ने निभाया था। उनका किरदार इस फिल्म में बहुत खतरनाक दिखाया गया था। शाकाल को खतरनाक जानवरों का शौक था जो आदमी के लिए भूखे रहते थे। यह किरदार उस समय में काफी फेमस हुआ था।

Advertisement

मोगेंबो, मिस्टर इंडिया –

1987 में आई अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टार्र की फिल्म किसको तो सबने ही देखी होगी। ये उस दौर की सबसे फेमस फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म का डायलॉग “मोगैंबो खुश हुआ” काफी फेमस था। इस फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर लेजेंड अमरीश पुरी ने निभाया था। इससे पहले भी अमरीश पुरी ने कई निगेटिव किरदार निभाए थे, पर उनके सभी कैरेक्टर्स में यह ऑडियंस का सबसे पसंदीदा किरदार था। फिल्म मेकर्स ने इस कैरेक्टर को काफी डरावना दिखाने की कोशिश की थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि खुद अमरीश पुरी के परिवार के बच्चे भी उनसे डरने लगे थे।

विशाल जेठवा,मर्दानी-

मर्दानी फिल्म में विशाल जेठवा ने साइको रेपिस्ट किलर का रोल निभाया था। जिसकी तैयारी के लिए विशाल ने महीनों मेहनत की थी। विशाल का रोल इतना ज्यादा दमदार था कि रानी के कैरेक्टर पर भारी पड़ता नजर आ रहा था।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles