31.1 C
Delhi
बुधवार, मई 8, 2024
Recommended By- BEdigitech

सलमान खान से लेकर कियारा आडवाणी तक, इन स्टार्स ने बॉलीवुड में आने के बाद बदला अपना नाम, यहां जानें

बॉलीवुड में ना जाने कितनी कहानियां चलती हैं। बॉलीवुड में आने के लिए कई सेलेब्स काफी स्ट्रगल करते हैं। इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कई बार स्टार्स अपना नाम भी बदल देते हैं। बॉलीवुड के जितने फेमस स्टार्स हैं, उनमें से ज्यादातर अपने नकली नामों से ही जाने जाते हैं। यहां जानें ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में।

दिलीप कुमार-
दिलीप कुमार के नाम से फेमस एक्टर का असली नाम युसूफ सरवर खान था। उनके पिता फलों के कारोबारी थे। एक बार युसूफ डॉ मसानी के साथ बॉम्बे टाकीज गए वहां उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर मिल गया। जिसके बाद उन्होंने अपना अपना नाम बदल कर दिलीप कुमार रख लिया।

इरफान खान-
दिग्गज अभिनेता इरफान खान का असल नाम साहबजादे इरफान अली खान था। उनका जन्म 1967 हुआ था। फिल्मों में आकर उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उनकी फिल्म द वॉरियर के बाद से ही उन्हें इरफान खान नाम से जाना जाने लगा।

अमिताभ बच्चन-
शहनशाह अमिताभ बच्चन का पुराना नाम उनके पिता ने इंकलाब रखा था। बाद में उनका नाम बदल कर अमिताभ बच्चन हो गया। असल में बच्चन्स श्रीवास्तव हैं पर सालों पहले अमिताभ बच्चन के पिता ने सरनेम बदलकर बच्चन कर लिया। तब से आज तक इस परिवार का हर सदस्य श्रीवास्तव सरनेम की जगह बच्चन सरनेम लगाते हैं।

Advertisement

कियारा आडवाणी-
कियारा का पहले नाम आलिया था। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम कियारा रख लिया। उनका कहना था कि आलिया नाम की एक्ट्रेस पहले ही फिल्म इंडस्ट्री में आ चुकी थी। अगर कियारा अपना नाम नहीं बदलती तो उन्हें फेमस होने के लिए बहुत ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ जाता है।

शम्मी कपूर-
पुराने दौर के जाने माने एक्टर शम्मी कपूर का मूल नाम शमशेर राज कपूर था, फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले शम्मी कपूर ने अपना नाम बदल लिया।

सलमान खान-
1965 में जन्मे सलमान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिया।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles