24.1 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

अक्टूबर में होगा फुल धमाल, OTT प्लेटफार्म पर आएंगी ये फिल्मे

कोरोना काल की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद सभी सिनेमाघर बंद हो गए थे। जिसके बाद लोगों का इंटरटेनमेंट का साधन बना OTT प्लेटफार्म। सभी फिल्में OTT प्लेटफार्म पर आने लगी। लोग घर बैठे बैठे फिल्मों का आनंद ले रहे हैं। इस महीने भी दर्शकों के लिए अमेजन प्राइम पर मनोरंजन ही मनोरंजन है। OTT पर आने वाली ये फिल्में पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थीं, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ रही हैं। सरदार उधम पटेल से लेकर भ्रम्म के तौर पर अलग अलग दौर की फिल्में देखने को मिलेंगी। यहां जानें अक्टूबर के महीने में कौन कौन सी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगी।

Table of Contents

सरदार उधम

भारतीय क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के जीवन पर बनी इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में एक्टर विकी कौशल सरदार उधम सिंह का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी और इस फिल्म का निर्देशन शुजित सरकार ने किया है।

भ्रम्म

7 अक्टूबर को पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म भ्रम्म भी रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि, ये फिल्म तब्बू और आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन से प्रेरित है। इस फिल्म में राशि खन्ना और ममता मोहनदास लीड रोल में हैं।

Advertisement

डिबुक

इमरान हाशमी की फिल्म डिबुक मलयालम फिल्म ‘एज्रा’ का रीमेक है। यह फिल्म थ्रिल से भरपूर है। फिल्म में इमरान हाशमी बेहद अलग अंदाज में नजर आएंगे। ये फिल्म भी अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

द ब्लमहाउस

द ब्लमहाउस एक हॉरर फिल्म है। अमेजन प्राइम पर इस महीने द ब्लमहाउस सीरीज के तहत ब्लैक एज नाइट और बिंगो हॉल अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles