32.1 C
Delhi
शुक्रवार, मई 10, 2024
Recommended By- BEdigitech

सिनेमा प्रेमियों के लिए कैसा होगा 2022, जानें 2022 की मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन मूवीज के बारे में

बढ़ते कोविड मामलों के कारण देशभर में स्कूलों, सिनेमाघरों, जिमों को बंद करने से कई फिल्म मेकर्स को अपनी फिल्मों की रिलीज को पोस्टपोन करना पड़ा है। इनमें से कई फिल्म मेकर्स ऐसे है जिन्हें एक से ज्यादा बार अपनी फिल्मों की रिलीज डेट बदलना पड़ा।

जहां जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज पर संदेह पैदा होने लगा वहीं कई बडी फिल्में जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उन्हें कोरोना की तीसरी लहर के चलते आनन फानन में पोस्टपोन करना पड़ा।

सबसे पहले शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज को 2022 के लिए टाल दिया गया। इसके बाद एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आर आर आर व प्रभास की राधे श्याम जो जनवरी में थियेट्रिकल रिलीज के लिए तैयार थी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। हालांकि ये दोनो फिल्म 2022 में रिलीज की जाएंगी।

आज हम इस लेख में 2022 की मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन मूवीज के बारे में बात करेंगे-

Advertisement

2022 की मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन मूवीज इस प्रकार हैं-

RRR- राइज़ रौर रिवोल्ट-

आरआरआर फिल्म मास्टर क्राफ्ट्समैन एस एस राजामौली व जूनियर एनटीआर, राम चरण की बहुप्रतीक्षित है। डीवीवी दानय्या ने डीवीवी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन बैनर के तहत इस मेगा फिल्म का निर्माण किया है, जबकि एम एम केरावनी ने इस फिल्म में संगीत दिया है। वहीं सुद्दाला अशोक तेजा ने इस फिल्म के लिए गीत लिखे है। युवा टाइगर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका निभा रहे हैं और मेगा पावर स्टार राम चरण अल्लूरी सीतारामराजू की भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रामचरण के अपोजिट अभिनय किया है, जबकि हॉलीवुड अभिनेत्री डेज़ी एडगर जोन्स ने एनटीआर के अपोजिट काम किया है। इस फिल्म में अजय देवगन दमदार रोल में नजर आएंगे। तमिल अभिनेता समुथिरकानी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें है।

कहानी-

RRR फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीतारामराजू और कोमाराम भीम पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। जो 1920 के दशक में सेट है। देश के लिए लड़ने से पहले फिल्म उन दोनों के घर से दूर (दिल्ली में) उनकी दोस्ती को दिखाती है। जिन्होनें बाद में ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

KGF Chapter 2-

रिलीज डेट: 14 अप्रैल 2022

केजीएफ चैप्टर 2 उर्फ ​​केजीएफ 2 फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ का सीक्वल है और यह 70 के दशक में सेट है। जो उग्रम फेम प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित एक पीरियड मूवी है। जिसमें, यश इस फिल्म में रॉकी भाई की भूमिका निभाएंगे।

Laal Singh Chaddha-

रिलीज डेट: 14 अप्रैल 2022

लाल सिंह चड्ढा 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की एक आधिकारिक रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन करेंगे। फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान और नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में हैं।

Brahmastra-

रिलीज डेट: 9 सितंबर 2022

ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिव, जिसे ब्रह्मास्त्र भी कहा जाता है, एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की सुपरहीरो फिल्म है, जो अयान मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसका निर्माण करण जौहर कर रहें है। इसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी हैं।

Radhe Shyam-

राधे श्याम, केके राधा कृष्ण द्वारा निर्देशित और यूवी क्रिएशन बैनर के साथ गोपी कृष्णा फिल्मों द्वारा निर्मित एक रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं।

कहानी-

यह फिल्म 1960-70 के यूरोप की पृष्ठभूमि में सुंदर प्रेम कहानी को चित्रित करती है। यह हस्तरेखाविद् विक्रमादित्य की कहानी भी है।

Adipurush-

रिलीज डेट: 11 अगस्त 2022

आदिपुरुष तानाजी फेम ओम राउत द्वारा निर्देशित एक माइथोलॉजिकल 3डी फिल्म है। फिल्म में प्रभास इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। भूषण कुमार ने किया। आदिपुरुष को हिंदी और तेलुगु में शूट किया जाएगा और इसे तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किया जाएगा।

Beast-

रिलीज डेट: 14 अप्रैल 2022

बीस्ट एक तमिल एक्शन, रोमांस फिल्म है, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में थलपति विजय और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसमें योगी बाबू, शाइन टॉम चाको, वीटीवी गणेश और अपर्णा दास सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन सन पिक्चर्स के बैनर तले कर रहे हैं। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

Gangubai Kathiawadi-

रिलीज डेट: 18 फरवरी 2022

गंगूबाई काठियावाड़ी एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन किया है संजय लीला भंसाली ने। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की पटकथा हुसैन जैदी ने लिखी है। फिल्म में गंगूबाई कोठेवाली की कहानी दिखाई गई है, जो एक युवा लड़की है, जिसे उसके प्रेमी रमणीक लाल ने वेश्यावृत्ति में बेच दिया है, और कैसे वह कमाठीपुरा में एक वेश्यालय की मैडम बन जाती है।

Heropanti 2-

रिलीज डेट: 29 अप्रैल 2022

हीरोपंती 2 एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक एक्शन फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जिसे रजत अरोड़ा ने लिखा है और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने इसका निर्माण किया है। इसमें टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया हैं।

Prithviraj-

रिलीज डेट: 1 अप्रैल 2022

पृथ्वीराज एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इसमें अक्षय कुमार को पृथ्वीराज चौहान के रूप में दिखाया गया है, जबकि मानुषी छिल्लर ने संयोगिता की भूमिका निभाई है।

Major-

रिलीज डेट: 11 फरवरी 2022

मेजर, शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स इंडिया, जी महेश बाबू एंटरटेनमेंट और ए + एस मूवीज द्वारा निर्मित एक आगामी भारतीय बायोग्राफी फिल्म है। जिसे तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया गया और बाद में मलयालम में डब किया गया है, यह 2008 के मुंबई हमलों के शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। अदिवि शेष (अपनी हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत में) पटकथा लिखने के अलावा मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का रोल निभा रहें है।

Jersey-

जर्सी, एक हिंदी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो तेलुगु फिल्म जर्सी का आधिकारिक रीमेक है। एक प्रतिभाशाली लेकिन असफल क्रिकेटर (शाहिद कपूर) जिसने खेल से संन्यास ले लिया था, जो 30 की उम्र में वापसी करता है।

Ponniyin Selvan: I-

रिलीज डेट: 2022

पोन्नियिन सेलवन: I जिसे PS-I के नाम से भी जाना जाता है, एक आगामी भारतीय तमिल भाषा की हिस्टोरिकल फिक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-निर्माण मणिरत्नम ने अपने प्रोडक्शन स्टूडियो मद्रास टॉकीज के तहत किया है। जो कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 के इसी नाम के उपन्यास का एक रूपांतरण है। इसमें विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, तृषा, जयराम, शोभिता धूलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी और विक्रम प्रभु आदि कलाकार है।

Hari Hara Veera Mallu-

रिलीज डेट: 29 अप्रैल 2022

हरि हारा वीरा मल्लू एक आगामी भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन कृष जगरलामुडी ने किया है। जो दिग्गज डाकू वीरा मल्लू के जीवन को दर्शाती है। फिल्म में पवन कल्याण, निधि अग्रवाल, अर्जुन रामपाल और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिका में हैं।

कहानी 17 वीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य की पृष्ठभूमि में स्थापित है। फिल्म ने सितंबर 2020 में अपना निर्माण शुरू किया और यह 29 अप्रैल 2022 को तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

Sarkaru Vaari Paata-

रिलीज डेट: 1 अप्रैल 2022

सरकारु वारी पाटा, परशुराम द्वारा लिखित और निर्देशित एक आगामी भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। मैत्री मूवी मेकर्स, 14 रील्स प्लस और जी महेश बाबू एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, फिल्म में महेश बाबू और कीर्ति सुरेश हैं।

Liger-

रिलीज डेट: 25 अगस्त 2022

लाइगर एक आगामी भारतीय स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया है और धर्मा प्रोडक्शंस और पुरी कनेक्ट्स के बैनर तले द्वारा निर्मित है। जिसे तेलुगु और हिंदी में एक साथ फिल्माया गया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे हैं जबकि रोनित रॉय और राम्या कृष्णा सहायक भूमिकाएँ में हैं। वहीं माइक टायसन इस फिल्म के साथ भारतीय फिल्म उद्योग में अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

Pushpa: The Rule

पुष्पा द रूल सुकुमार द्वारा निर्देशित एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। संगीत देवी श्री प्रसाद द्वारा रचित है जबकि छायांकन मिरोस्लाव कुबा ब्रोज़ेक का है। फिल्म का निर्माण Mythri Movie Makers के बैनर द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles