28.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

इस तरह अश्वगंधा का सेवन कर सकता है आपके वजन और पेट की चर्बी को कम, पढ़ें पूरी जानकारी!

नई दिल्ली: अक्सर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। इससे निजात पाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं और उनको उसकी वजह से नुक्सान उठाना पड़ जाता है। अगर आप भी उनमें से एक है तो यह खबर बिलकुल आप ही के लिए है। वजन घटाने में अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है।

अश्वगंधा को जिनसेंग के नाम से भी जाना जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जमा एक्ट्रा चर्बी को कम करके आपको फिट रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये कमजोरी, नींद की कमी, तनाव, गठिया जैसी बीमारियां तेजी से दूर रखने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।

इस तरह करें सेवन

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अश्वगंधा की चाय सबसे ज्यादा कारगर है। इसका सेवन करने से न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि यह आपके शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद करता है साथ ही मांसपेशियां का विकास पूरी तरह से होता है। इसके अलावे यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। अश्वगंधा की चाय पीने के साथ-साथ रोजाना एक्सरसाइज करना भी जरूरी है तभी आपको पूरा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं अश्वगंधा की चाय बनाने का तरीका

सामग्री

Advertisement

• अश्वगंधा
• शहद
• नींबू
• तुलसी
• अदरक

चाय बनाने की विधि

• अश्वगंधा की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी लें।

• अब इसमें 1 से 2 अश्वगंधा की जड़ या फिर एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डाल दें।

• इसके बाद इसमें थोड़ी सी अदरक और 4-5 तुलसी की पत्तियां डाल दें।

• उसके बाद इस पानी को कम से कम 10 मिनट तक खौलाएं।

• इसके बाद इसे छान लें।

• फिर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करे।

आप इस चाय को दिन में दो बार पी सकते हैं।
आप चाहें तो इसके पत्ते को मसलकर सुबह, दोपहर, शाम को खाने से एक घंटा पहले या खाली पेट पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles