32.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में शामिल हुआ किंग खान का नाम, PM मोदी ने किया था लॉन्च

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान कहलाए जाने वाले शाहरुख खान काफी समय से फिल्मों से तो दूर हैं, लेकिन खबरों में हमेशा ही बने रहते हैं। लंबे समय से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन कभी किसी विज्ञापन तो कभी अपने लुक्स और कभी अपनी उपलब्धियों को लेकर शाहरुख हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं।

अब एक बार फिर शाहरुख खान चर्चा में हैं, वह भी इंडियन साइन लैंग्वेज डिक्शनर को लेकर। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन सइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थी। जिसमें अब किंग खान की भी एंट्री हो गई है।

दरअसल, पीएम मोदी ने इसी महीने साइन लैंग्वेज डे के मौके पर यह साइन लैंग्वेज डिक्शनरी लॉन्च की थे। जिसमें अब किंग खान का नाम भी शामिल हो गया है। साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में किंग खान की एंट्री का सुनकर उनके फैन बेहद खुश हैं। दिव्यांगों की मदद के लिए पीएम मोदी ने यह डिक्शनरी लॉन्च की थी। जिसमें अब शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है।

अगर कोई शाहरुख खान कहना चाहता है तो उसके लिए उसे उंगलियों को गन की तरह प्वॉइंट करना होगा और दिल पर दो बार टैप करना होगा। साइन लैंग्वेज डिक्शनरी में 10 हजार शब्द हैं, जिनमें एक शाहरुख का भी है।
इंडियन साइन लैंग्वेज और ट्रेनिंग सेंटर ने इसका एक वीडियो भी रिलीज किया है।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles