35.1 C
Delhi
रविवार, अप्रैल 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

सेहत के लिहाज से कीवी होती है बहुत फायदेमंद, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

अगर पोषक तत्वों से भरपूर फलों की बात की जाए तो कीवी का नाम कैसे पीछे रह सकता है, क्योंकि कीवी एक ऐसा फल है, जो हमारे दिल से लेकर पूरे शरीर को सेहतमंद रखने में बहुत मदद करता है। स्वाद में तीखा और मीठा लगने वाला यह फल मूल रूप से चीन का है।

लेकिन इसमे मौजूद पोषक तत्वों के चलते यह भारत, न्यूजीलैंड, ब्राजील समेत कई देशों में उगाया जाने लगा है। इस फल की सबसे प्रमुख बात यह है कि इस फल में कोई भी चीज वेस्ट नहीं होती। इसे छीलके और बीज समेत पूरा खाया जा सकता है।
इस फल के सेवन से ना सिर्फ हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है बल्कि शरीर में खून का थक्का जमने की समस्या भी समाप्त होती है। जो कि आगे चलकर हमें स्ट्रोक, किडनी और हार्ट अटैक से जुड़ी समस्या दे सकता है।

कीवी में कौनसे पोषक तत्व होते है मौजूद ?

कीवी में विटामिन सी, पोटेशियम और फोलिक एसिड मौजूद होता है और इसमें फाइबर, विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और यह सभी पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है।

कीवी के मिलते है कौन-कौन से फायदे ?

आंखों को रखता है स्वस्थ

Advertisement

अगर किसी को आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या रहती हो जैसे कि आंखो की कम रोशनी या फिर धुंधलापन तो कीवी आपकी इसमें बहुत मदद कर सकती है।

डेंगू से रिकवरी में करती है मदद

कीवी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटेशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते है जो कि डेंगू से रिकवरी के लिए बहुत जरूरी होते है और इसी लिहाज से डेंगू से लड़ने में कीवी आपकी बहुत मदद कर सकती है। इसके अलावा कीवी हमारे प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी बहुत मदद करती है जो कि डेंगू के समय तेजी से गिरने लग जाती है।

दिल की समस्याओं को करती है दूर

कीवी को हमारे दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में हमारे शरीर को पोटेशियम प्राप्त हो जाता है और पोटेशियम हमारी दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने के लिए बहुत मदद करता है। इसके अलावा इसमें फाइबर और विटामिन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारी धमनियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

कब्ज की समस्या को करता है दूर

अगर किसी को कब्ज की समस्या रहती हो तो उसके लिए भी कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि हमारे पेट को अच्छे से साफ करने के लिए बहुत मददगार होता है और अगर रोजाना कीवी का सेवन किया जाए तो यह कब्ज समेत पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में बहुत मददगार साबित होता है।

इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

कीवी में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी और कई पोषक तत्व पाए जाते है जो कि हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत लाभदायक होते है। इसीलिए अगर आप भी एक मजबूत इम्यूनिटी चाहते है तो आप भी अपनी डाइट में कीवी का सेवन कर सकते है।

डायबिटीज को करती है कंट्रोल

अगर किसी को डायबिटीज की समस्या हो या डायबिटीज को कंट्रोल में करना हो तो आपको रोजाना कीवी का सेवन करना चाहिए। इससे ना सिर्फ हमारे खून में ग्लूकोज की मात्रा कम होती है बल्कि कीवी डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कम करने का भी काम करती है।

ये भी पढ़े – जानें कीवी के बारे में कुछ फेक्टस, इसके फायदे, नुकसान, उपयोग व इसे आप कैसे खा सकते हैं

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles