28.1 C
Delhi
बुधवार, मई 8, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानें उन टीवी कपल्स के बारे में जिनके बीच कई सालों का एज गैप है।

कहा जाता है कि दो नदियों के संगम को प्यार कहते हैं। प्यार करने के लिए न उम्र देखते हैं और न ही कोई धर्म। प्यार जिससे होना होता है वो हो जाता है। आम जनता में इस चीज़ को काफी मायना दिया जाता है। लेकिन सेलेब्स के लिए ये सब आम बात है। सेलेब्स किसी भी धर्म किसी भी उम्र में प्यार कर लेते हैं। बॉलीवुड ही नहीं टीवी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कपल्स हैं जिनके बीच उम्र की सीमा तो है, लेकिन प्यार में कोई कमी नहीं है। जानें उनके बारे में।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने एक पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को कुछ टाइम तक डेट किया उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें कि नेहा की उम्र रोहनप्रीत से 8 साल बड़ी है।

गौहर खान और जैद दरबार

Advertisement

गौहर खान और जैद दरबार के बीच का एज गैप 8 साल का है। गौहर खान, जैद से 8 साल बड़ी हैं। दोनों ने कुछ समय पहले ही शादी की है।

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक

दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘पप्पू पास हो गया’ के दौरान हुई थी। ये दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और 2013 में दोनों ने चोरी-चुपके शादी भी कर ली थी। कृष्णा और कश्मीरा के बीच 12 साल का अंतर है। ये दोनों अब माता-पिता बन चुके हैं और दोनों लगातार पब्लिक अपीयरेंस देते रहते हैं।

गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी

गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी के बीच 14 साल का एज गैप है। ये दोनों ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ के टीवी सेट पर मिले थे और इन्होंने उसी शो के दौरान अपनी रिलेशनशिप को आधिकारिक भी कर दिया था। इस जोड़े ने 2018 में राजस्थान में गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

बिग-बॉस के पावर कपल को शो के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने 2016 में शादी भी कर ली। इनके बीच 8 साल का अंतर है।

अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक

ये दोनों टीवी सीरियल ‘छोटी बहू’ के सेट पर मिले थे। ये दोनों एक साथ उसी समय से हैं और उस दौर से ही काफी फेमस हैं। इन दोनों ने शादी भी कर ली थी, लेकिन बीच में थोड़ी खटास इनके रिश्ते में आ गई थी। बिग बॉस के सीजन 14 में दोनों फिर साथ आए और इन दोनों ने घर के अंदर ही अपने रिश्ते को दोबारा से एक नई पहचान दी। रुबीना दिलाइक इस शो में विनर बनकर सामने आई थी। इन दोनों के बीच भी 7 साल का एज गैप है और इन्होंने ये साबित कर दिया कि प्यार है तो रिश्ता अपने आप ही ठीक होने लगता है।

तनाज़ ईरानी और बख्तियार ईरानी

दोनों की शादी 2007 हुई थी। ये दोनों ही कई टीवी शो और मूवीज में एक साथ काम कर चुके हैं और ये काफी फेमस हैं। तनाज बख्तियार से 7 साल बड़ी हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles