28.1 C
Delhi
मंगलवार, सितम्बर 26, 2023
Recommended By- BEdigitech

मेरठ: 16 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर सात दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, मामला दर्ज!

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के जानीखुर्द थाना क्षेत्र के एक कस्बे में सहेली के घर जा रही किशोरी का अपहरण कर सात युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपियों ने गुरुवार को उसकी वीडियो वायरल कर दी। जानकारी लगने पर पीड़िता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

खबरों के मुताबिक, जानी क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी 15 फरवरी को अपनी सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में सात युवक किशोरी का अपहरण कर एक मकान में ले गए। वहां आरोपी युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देते समय आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने किशोरी को धमकाया कि वारदात के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। वीडियो वायरल होने के डर से किशोरी ने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। दो दिन पहले किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो गया।

वहीं गुरुवार रात पड़ोसी ने वायरल वीडियो का जिक्र किशोरी के परिजनों से किया। परिजनों ने घटना के बारे में किशोरी से बात की। बदनामी के डर से आधी रात को किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने किशोरी की हालत सामान्य बताई।

किशोरी के पिता ने आरोपी तुषार, हिमांशु, सौरव, रवि, आदेश व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Recommended By- BEdigitech
मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles