28.1 C
Delhi
सोमवार, मई 6, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी विधानसभा चुनाव: ‘आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं’ के मुद्दे पर यूपी के मैदान में उतरेगी बिहार NDA की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (VIP), 165 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बिहार में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) की सहयोगी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) भी चुनावी मैदान में कड़ी चुनौती देती नजर आ सकती है। बताया जा रहा है कि, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) करीब 165 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है इतना ही नहीं विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने अभी तक अपने गठबंधन को लेकर भी खुलासा नहीं किया है।

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति का इस पर यह कहना है कि, 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी चुनावों को मद्देनजर रखते हुए कई रैली करने वाले है और आज से ही विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की रैली का शंखनाद आगरा से होने जा रहा है। अपनी पार्टी की रणनीति को साझा करते हुए देव ज्योति ने कहा कि, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) यह चुनाव ‘आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं’ के मुद्दे पर लड़ने जा रही है।

देव ज्योति ने कहा कि, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) अकेले ही यूपी की 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारा टारगेट है कि निषाद समाज को आरक्षण मिले। देव ज्योति ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ‘आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं’ मुद्दे पर अडिग है और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के अध्यक्ष मुकेश सहनी 9 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होने वाली सभी चुनावी सभाओं में मौजूद रहेंगे।

मुकेश सहनी की जनसभाओं की सूची इस प्रकार से है –

Advertisement

चुनावी तैयारियों को लेकर मुकेश सहनी 9 अक्टूबर (आगरा), 10 अक्टूबर (सुल्तानपुर), 17 अक्टूबर (आजमगढ़), 18 अक्टूबर (प्रयागराज), 19 अक्टूबर (गाजीपुर) 20 अक्टूबर (जौनपुर), 23 अक्टूबर (मिर्जापुर), 24 अक्टूबर (अयोध्या), 25 अक्टूबर (बलिया), 28 अक्टूबर (बनारस), 30 अक्टूबर (मुजफ्फरनगर), 31 अक्टूबर (गोरखपुर) में जनसभाएं करने जा रहे है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles