32.8 C
Delhi
सोमवार, मई 13, 2024
Recommended By- BEdigitech

हमारे नाखून देते है हमारी सेहत की जानकारी, जानिए कैसे ?

हमारे नाखून केवल हमारे हाथों की खूबसूरती नहीं बढ़ाते बल्कि हमें हमारी सेहत की भी जानकारी देते है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर कैसे ? तो आज की हमारी पोस्ट में हम आपको इसकी ही जानकारी देने वाले है।

दरअसल मजबूत और स्वस्थ नाखून हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारी हमें देते है और अगर आपके नाखून स्वस्थ ना हो तो यह हमारे शरीर में चल रही कई प्रकार की समस्याओं को हमें दर्शाते है। तो आइए आज जानते है कि कैसे हम अपने नाखूनों को देख कर यह जान सकते है कि हम स्वस्थ है या नहीं।

सॉफ्ट नाखून क्या दर्शाते है

अगर आपके नाखून सॉफ्ट रहते हो या फिर कमजोर रहते हो। जैसे कि नाखून बिना कुछ करें ही टूट जाते हो तो इसका मतलब है कि आपके नाखून केमिकल या नमी के संपर्क में अधिक रहते है। ऐसे में अपने नाखूनों को फिर से स्वस्थ बनाने के लिए आपको अपने नाखूनों को रसायनों से दूर रखना चाहिए।

Advertisement

इसके अलावा नाखूनों का कमजोर होना आपके शरीर में विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन या फैटी एसिड की कमी का भी संकेत हो सकता हैं।

नाजुक नाखून क्या दर्शाते है

अगर आपके नाखून नाजुक खुरदुरे या फिर आपके नाखूनों में दरार रहती हो तो यह भी बहुत कुछ दर्शाते है। हालांकि यह समस्या अधिकतर महिलाओं में देखी जाती है। इस समस्या को ओनिकोस्चिजिया कहा जाता है। इस कंडिशन में नाखूनों के ज्यादा समय तक गीले रहने से भी यह समस्या हो सकती है।

लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे हल्के में लिया जाए बल्कि ऐसा शरीर में हाइपोथायरायडिज्म या आयरन की कमी के कारण भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको भी अपने नाखून में ऐसी समस्या दिखती है तो एक बार आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

काले या फिर पीले नाखून क्या दर्शाते है

हमारे नाखूनों का रंग भी हमें बहुत कुछ बताता है जैसे कि अगर आपके नाखून का रंग पीला पड़ रहा हो तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपको या तो पीलिया की समस्या है या फिर आपका शरीर किसी संक्रमण की चपेट में आ रहा है।

इसके अलावा नाखूनों का रंग अगर काला नजर आता हो तो यह नेल पॉलिश जैसे प्रोडक्ट की वजह से हो सकता है। इसमें नाखूनों पर काली रेखाएं नजर आने लगती हैं और यह लाइंस स्प्लिंटर्स की तरह नजर आती है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles