25.6 C
Delhi
गुरूवार, मई 2, 2024
Recommended By- BEdigitech

उत्तर प्रदेश में रिश्ता हुआ शर्मसार, माँ अपने प्रेमी के सामने बेटी को करती थी निर्वस्त्र, CCTV में कैद हुई घटना, पिता ने दर्ज कराई शिकायत

कहा जाता है कि इस दुनिया में माँ ही एक ऐसी होती है, जो अपने बच्चों की रक्षा के लिए अपने जीवन तक को न्योछावर करने से पीछे नहीं हटती लेकिन उत्तर प्रदेश में एक महिला ने इस रिश्ते को शर्मसार करने की कोई कसर नहीं छोड़ी, आज जिस घटना से हम आपको रूबरू कराने जा रहे है, उससे सुनने के बाद शायद आपका सिर भी शर्म से झुक जाए।

घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है, जहां एक महिला की बेहद ही घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां इस शादीशुदा महिला का एक युवक के साथ अवैध संबंध चल रहा था। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ अश्लील वीडियो कॉल किया करती थी लेकिन मामला यही नहीं रुका वह महिला इस दौरान अपनी 13 साल की बेटी के भी कपड़े ऑन कॉल उतरवाया करती थी।

यह मामला गाजियाबाद के कविनगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां पिता को इस बात की जानकारी मिलने पर उसने पुलिस के पास जाकर अपनी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

बता दें कि, उस महिला के पति को शक हो गया था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद उसने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए घर में CCTV कैमरे लगवा दिए। इसके बाद वह इन कैमरों से पत्नी की हरकतों पर लगातार नजर रख रहा था।

Advertisement

इसी दौरान CCTV में जो मंजर कैद हुआ, उसको देखकर पति भी हैरान रह गया। पति ने देखा कि उसकी पत्नी आपत्तिजनक हालात में अपने कथित प्रेमी के साथ अश्लील वीडियो कॉल करती थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अर्धनग्न होकर अपने कथित प्रेमी के साथ वीडियो कॉल किया करती थी।

उसने बताया कि, वह तब चकित हो गया जब उसने CCTV फुटेज में अपनी 13 साल की बेटी को भी निर्वस्त्र देखा और जब उसे अपनी पत्नी की काली करतूतों के बारे में पता चला तो वो कविनगर थाने पहुंच गया और FIR दर्ज कराई। फिर उसने FIR में पत्नी के कथित प्रेमी का भी नाम दर्ज करवाया। बता दें कि महिला का प्रेमी दिल्ली के दुर्गापुरी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है, जो कि एक कैब ड्राइवर है।

इसके बाद जब इस मामले पर बेटी से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसके पिता की गैर-मौजूदगी में वो शख्स मिलने आता था और उस शख्स के सामने उसकी मां ही उसके कपड़े उतरवाया करती थी। इतना ही नाबालिक पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह शख्स उसे गलत तरीके से छूता और उसके साथ अश्लीलता भी करता था।

वहीं महिला के पति ने इस दौरान यह भी आरोप लगाया कि, जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी पत्नी के प्रेमी ने उसे कॉल कर उसकी हत्या और साथ ही में झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दी।

हालांकि अब पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अब CCTV फुटेज के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles