सेहत का ख्याल रखने के लिए लोग तरह-तरह के फलों का सेवन करते है क्योंकि फलों से हमें कई प्रकार के पोषक तत्व और मिनरल्स मिल जाते है जो हमारे शरीर के लिए काफी अच्छे माने जाते है। इसके अलावा फलों से हमारे शरीर की तंदुरुस्ती भी बनी रहती है।
अब जब फलों के फायदों की बात हो ही रही है तो हम स्ट्रॉबेरीज को कैसे भूल सकते है। स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल होता है जिसे लोग खाना तो पसंद करते ही है। इसके अलावा इसका खाने के प्रदार्थों की सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
इतना ही नहीं स्ट्रॉबेरी से हमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी मिल जाते है जो कि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते है और इससे हमारे शरीर को और भी कई फायदे मिलते है जिनकी बात आज हम हमारी पोस्ट में करने वाले है।
Table of Contents
Advertisement
कैसे करें स्ट्रॉबेरी का सेवन ?
स्ट्रॉबेरी के फायदों की बात करने से पहले आइए जान लेते है कि आखिर आप इसका सेवन कैसे कर सकते है। तो स्ट्रॉबेरी को या तो आप सलाद के रूप में, दही के साथ या फिर ओट्स के साथ नाश्ते के रूप में कर सकते है।
स्ट्रॉबेरी से क्या मिलते है फायदे ?
दर्द को करती है दूर
स्ट्रॉबेरी में कई खनीज और विटामीन पाए जाते है इसके अलावा स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होती है जिससे शरीर के दर्द में काफी लाभ मिलता है। इतना ही नहीं स्ट्रॉबेरी से शरीर का बल्ड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है और ये हमें दिल की बीमारियों से भी बचाती है।
पाचन को बनाती है मजबूत
स्ट्रॉबेरी में कई एंटी-इंफ्लेमेटरी एंजाइम और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है जो कि हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छे माने जाते है। अगर स्ट्रॉबेरी का रोजाना सेवन किया जाए तो इससे पाचन तंत्र को मजबूत होने में काफी मदद मिलती है।
इम्यून सिस्टम को रखती है दूरूस्त
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारे इम्यून सिस्टम के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर स्ट्रॉबेरी को रोजाना खाया जाए तो इससे हमें कई बीमीरियों से भी लड़ने में मदद मिलती है।
वजन को करती है कंट्रोल
स्ट्रॉबेरी में फाइबर होने के साथ-साथ इसमें पानी का एक बड़ा प्रतिशत भी होता है। जिससे वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है। अब अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते है या फिर कंट्रोल में रखना चाहते है स्ट्रॉबेरी आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।