Advertisement

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, अगले दो दिनों में और बढ़ सकती हैं ठंड!

0
2711

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, अगले दो दिनों में और बढ़ सकती हैं ठंड!

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिवाली के दिन यानी 4 नवंबर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। वहीं, अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सापेक्षिक आर्द्रता 55 से 94 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

वहीं, आईएमडी ने शुक्रवार को पटाखों के धुएं और पराली जलाने के बाद हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है। साथ ही कहा कि अगले दो-तीन दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम में बदलने के साथ पारा और गिर सकता है। अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

BEGLOBAL

उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा दीपावली के दिन बिगड़कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात में 404 पर पहुंच गया है। हवा का स्तर एक सप्ताह से बहुत खराब स्तर पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह स्तर और बिगड़ेगा।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली में दिवाली की रात को एक्यूआई 404 पर पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। अब हम खतरनाक हवा में सांस ले रहे हैं। नोएडा में एक्यूआई 404 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अगर दिल्ली-एनसीआर में जरा भी पटखे फूटे तो हालात काफी बदतर हो जाएंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार अगर 50 फीसदी भी पटाखे चले तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here