30.1 C
Delhi
सोमवार, अप्रैल 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

दुनिया का एकमात्र आलसी जानवर, जो पूरी जिंदगी गुजारता है पेड़ पर उल्टा लटक कर ?

इस दुनिया में कई तरह के जानवर मौजूद है जो अपने अंदर अलग-अलग तरीके की खासियत लेकर पैदा होते है और प्रकृति के नियमों का पालन करते हुए अपना जीवन गुजारते है लेकिन इन्हीं जानवरों में एक जानवर ऐसा भी है जो कि अपना पूरा जीवन एक ही पेड़ पर उल्टा लटके हुए गुजार देता है। जिसकी जानकारी आज हम आपको देने वाले है।

यह जानवर मध्य और दक्षिण अमेरिकी उष्णकटिबंधीय जंगलों में पाया जाता है। जिसे स्लोथ नाम से जाना जाता है। स्लोथ शाकाहारी जानवर होता है और यह पेड़ की पत्तियों को खाकर ही अपना गुजारा करता है।

स्लोथ इतना आलसी जानवर होता है कि मादा स्लोथ भी पेड़ पर उल्टे लटके हुए बच्चों को जन्म देती है। स्लोथ में 2 प्रजातियां पायी जाती है। एक जिसकी एक 2 उंगली होती है और दूसरी वह जिसकी 3 उंगली होती है।

एक पत्ता खाकर निकालता है पूरा दिन
आलसी होने की वजह से स्लोथ का पाचन तंत्र भी बहुत ज्यादा सुस्त हो जाता है। इसी के चलते स्लोथ केवल एक पत्ती खाकर भी अपना पूरा दिन गुजार लेता है। इसमें भी स्लोथ के पाचन तंत्र को एक पत्ती को पचाने में महीनाभर का समय लग जाता है।

Advertisement

15 से 20 घंटे की नींद
स्लोथ अपने दिन के 15 से 20 घंटें सोने में गुजारता है और स्लोथ के ज्यादा सोने के चलते उसकी मांसपेशियां भी तनकर स्थिर रहती है और यह तभी खुलती है जब स्लोथ जागने के बाद उन्हें ढीला करता है।

सबसे धीमी रफ्तार
वैसे तो स्लोथ अपना जीवन एक पेड़ पर ही गुजार देते है लेकिन अगर यह अपनी जगह भी बदलने की कोशिश करते है तो यह पूरा दिन लगाकर भी केवल 41 गज की ही दूरी तय कर पाता है। इतना ही नहीं। स्लोथ भागते वक्त भी केवल 3 किलोमीटर प्रति घंटा की ही रफ्तार पकड़ सकता है।

खासीयत
जब कभी स्लोथ पेड़ से गिर जाते है तो यह बड़ी आसानी से तैरकर पेड़ पर चढ़ जाते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि आलसी होने के बावजूद भी यह एक अच्छे तैराक होते है। इसके अलावा स्लोथ अपनी गर्दन को 270 डिग्री तक घुमा सकते हैं। जिसकी मदद से यह अपने शिकारी पर हर पल नजर रख पाते है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles