28.1 C
Delhi
बुधवार, मई 15, 2024
Recommended By- BEdigitech

घर में रखी ये 5 चीजें, पुरूषों की शारीरिक कमजोरी दूर कर उन्हें बनाती है मजबूत और शक्तिशाली!

नई दिल्ली: स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपका शारीरिक रूप से मजबूत और शक्तिशाली बने रहना बेहद जरूरी है। भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुषों को इतना समय नहीं मिल पाता है कि वह अपने सेहत का ख्याल रख सकें। अपनी डायट और फिटनेस पर ठीक तरह से ध्यान ना देने के कारण उन्हें कई प्रकार की कमजोरियों का भी सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसे पांच घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे शरीर की कमजोरी को दूर कर मजबूत बनाने में मदद करेगा।

केला

केला कमजोर शरीर को मोटा और पुष्ट बनाता है। कहते हैं कि शाम के समय खाना खाने के बाद दो केले खाने से यौन दुर्बलता खत्म होती है और शरीर को बल मिलता है। केले को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

आंवला

Advertisement

ताकत के लिए आंवला चमत्कारी उपाय है। लगभग 10 ग्राम हरे और कच्चे आंवला को शहद के साथ खाएं। इसे रोज सुबह किसी खट्टे फल की तरह शहद लगाकर खाएंगे तो यौन बल बढेगा और शरीर मजबूत बन जाएगा।

नींबू

नींबू शरीर में शक्ति बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर में नई स्फूर्ति पैदा होती है। इसे नमक या चीनी के साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पिएं।

घी

घी हर रूप में सेहत के लिए अच्छा होता है।अगर शरीर में कमजोरी या यौन दुर्बलता महसूस हो रही हो तो घी का सेवन करें। रोज शाम का भोजन करने के बाद घी और शहद को मिलाकर इसका सेवन करें। इससे याददाश्त के साथ-साथ शरीर की ताकत और वीर्य बढ़ता है।

मुनक्का

लगभग 60 ग्राम मुनक्का को धोकर भिगो दें। 12 घंटे पानी में भीगे हुए मुनक्के खाने से पेट के रोग दूर होते है और शरीर में खून और वीर्य बढ़ जाता है। मुनक्का की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाकर 200 ग्राम तक सेवन करने से लाभ मिलता हैं। मुनक्का को गरम पानी से धोकर रातभर के लिए भिगो दें। सुबह उठकर उसके पानी को पी लें और दानों को खा लें। ऐसा रोजाना करने से शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles