22.1 C
Delhi
शुक्रवार, मई 3, 2024
Recommended By- BEdigitech

टीवी इंडस्ट्री की इन 8 अभिनेत्रियों ने 35 साल की उम्र में की शादी, जानें इनके बारे में।

भारतीय संस्कृति में शादी को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। एक उम्र के बाद ही घरवाले रिश्ते की तलाश में लग जाते हैं। अक्सर लोग 25-30 की उम्र में शादी कर लेते हैं। पहले के वक्त में लोग 20 की उम्र से ही शादी के पीछे पड़ जाते थए। लेकिन अब वक्त बदल गया है, शादी को लेकर अब जल्दबाजी नहीं बोती। लेकिन कहते हैं न रिश्ते हमेशा ऊपर वाला बनाता है, जिसकी किस्मत में जो लिखा होता है वो सही समय और सही मोड़ पर मिल ही जाता है।

हमारे टेलीविजन सेलेब्स सहित कई लोगों ने यह साबित कर दी है कि जब घर बसाने की बात आती है तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी उम्र के 30 के दशक के अंत में शादी की। उनमें से कुछ ने लंबे समय तक डेट करने का विकल्प चुना, जबकि अन्य ने अचानक अपना पार्टनर पाते ही शादी कर ली। यहां जानें ऐसे ही कछ सेलेब्स के बारे में।

अंकिता लोखंडे

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से शादी रचाई। जिस वक्त उनकी शादी हुई उस वक्त अंकिता की उम्र 36 वर्ष थी।

Advertisement

सायंतनी घोष

सायंतनी घोष ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी को 8 साल डेट किया। जिसके बाद 6 दिसंबर 2021 को उन्होंने शादी कर ली। शादी के वक्त सायंतनी की उम्र 37 वर्ष थी।

गौहर खान

गौहर खान ने वर्ष 2020 में कोरियोग्राफर जैद दरबार से शादी की थी। उस वक्त गौहर की उम्र 37 वर्ष थी, वहीं जैद की उम्र 25 वर्ष थी। उनके बीच इस उम्र के फासले को लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन सारी बातों को अनसूना करते हुए उन्होंने धूमधाम से शादी कर ली।

मोना सिंह

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोना सिंह ने साल 2019 में मोना सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड श्याम गोपालन से शादी की थी और उस वक्त मोना की उम्र 37 वर्ष थी।

किश्‍वर मर्चेंट

किश्वर मर्चेंट और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुयश राय को पहली बार बिग बॉस में देखा गया था। दोनों ने बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद शादी का फैसला लिया। शादी के वक्त किश्‍वर की उम्र 35 साल थी।

युविका चौधरी

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। बिग बॉस के घर में ऐसे तो कई जोड़ियां बनती हैं, लेकिन बाहर निकलते ही सारी जोड़ियां खत्म हो जाती हैं। लेकिन प्रिंस को युविका तब से ही बहुत पसंद थीं, मगर दोनों रिलेशनशिप में तब आए, जब प्रिंस बिग बॉस सीजन-9 के विनर बन गए। वर्ष 2018 में दोनों ने शादी कर ली, तब युविका की उम्र 35 वर्ष थी।

कविता कौशिक

कविता कौशिक ने भी अपने बेस्ट फ्रेंड रौनित बिस्वास से वर्ष 2017 में शादी की थी और तब उनकी उम्र 36 वर्ष थी। आपको बता दें कि कविता बिग बॉस सीजन 14 में भी नजर आ चुकी हैं।

संभावना सेठ

संभावना सेठ भी बिग बॉस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। संभावना ने वर्ष 2016 में अपने बॉयफ्रेंड अविनाश त्रिवेदी से शादी कर ली थी। उस वक्त संभावना की उम्र 36 वर्ष थी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles