34 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

बच्चों की आंखें कमजोर होने पर दिखते हैं ये लक्षण, रोशनी बढ़ाने के लिए उन्हें खिलाएं ये चीजें!

नई दिल्ली: बच्चों की आंखों की रोशनी में कमी आना अब एक आम बात हो गई है। इसका मुख्य कारण ज्यादा टीवी देखना, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना, गलत जीवनशैली या गलत तरीके से पढ़ने के कारण हो सकती है। बच्चों में अक्सर धुंधला दिखने की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। ऐसे में आंखों की रोशनी कम होने के लक्षण और आंखों रोशनी बढ़ाने के कुछ उपाय आज हम आपके लिए इस खबर के माध्यम से लेकर आए हैं।

बच्चों को धुंधलापन दिखाई देने के लक्षण

• आंखों से धुंधला दिखाई देना
•पढ़ने में दिक्कत महसूस करना।
• सिर दर्द की समस्या महसूस करना।
• दूर या पास की चीजों को पढ़ने में दिक्कत महसूस करना‌।
• आंखों में खुजली होना।
• आंखों का लाल होना।
• किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित ना कर पाना।

बच्चों में धुंधलेपन से बचाव

Advertisement

• हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की कम रोशनी की समस्या को दूर कर सकती है। इनके अंदर कैरोटीनॉइड मौजूद होता है जो विटामिन A से भरपूर होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में ब्रोकली, पत्तेदार सब्जियां आदि को जोड़ सकते हैं।

• डाइट में मछली के तेल का इस्तेमाल करने से भी आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है। इससे अलग दाल का सेवन, अनाज का सेवन, अंडा और फल भी आंखों के लिए बेहद उपयोगी हैं।

• रंग बिरंगी सब्जियों के सेवन से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इन सब्जियों में गाजर, शकरकंद आदि शामिल हैं। इनके अंदर बीटा कैरोटीन beta-carotene पाया जाता है जो न केवल रेटिना को स्वस्थ रख सकता है बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी फायदेमंद है।

• ड्राई फ्रुट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट, मूंगफली आदि भी आंखों के लिए बेहद उपयोगी हैं। इनके अंदर विटामिन ई मौजूद होता है जो न केवल मायोपिया की संभावना कम कर सकता है बल्कि सूखी आंखों की समस्या से भी बचाव कर सकता है।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles