35.6 C
Delhi
शुक्रवार, मई 3, 2024
Recommended By- BEdigitech

कुमकुम और घी का ये उपाय आपको बना सकते है धनवान, जानिए कैसे ?

पैसा आज के समय में हर किसी की जरूरत है। जिसे पाने के लिए हर कोई जी जान से मेहनत करता है। लेकिन पैसे को जोड़े रखना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को पैसा जोड़ना आता है, वहीं व्यक्ति सबसे बुद्धिमान होता है।

ऐसा नहीं है कि लोग जानबुझकर पैसों को बर्बाद करते है बल्कि कई बार ऐसे संयोग बन जाते है कि पैसा अलग-अलग कारणों से खर्च हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि अपने घर की बरकत को बनाएं रखने के लिए माँ लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाए।

अब माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय है। जैसे कि माँ लक्ष्मी की पूजा और व्रत लेकिन आज जो हम आपके लिए उपाय लेकर आए है। अगर आप उनको पूरी श्रद्धा के साथ करते है तो आपके घर में भी धन की वर्षा हो सकती है।

यह उपाय इतने कारगर है कि इनकी मदद से आपके घर और परिवार पर माँ लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी। इसके लिए बस आपको चाहिए कुमकुम और घी। अब यह उपाए आप कैसे कर सकते है और इन चमत्कारी उपायों का फल कैसे प्राप्त कर सकते है। अब आपको इसकी जानकारी देते है।

Advertisement

कैसे करें कुमकुम और घी के चमत्कारी उपाय

घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम का छिड़काव

हमारे घर में माँ लक्ष्मी का आगमन हमारे मुख्य द्वार से ही होता है। इसीलिए आप माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हर रविवार के दिन मुख्य दरवाजे पर कुमकुम का छिड़काव करें और फिर दरवाजे के दोनों तरफ घी के दीपक जलाएं। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सुख- समृद्धि लौट आती है।

घर में संपन्नता के लिए उपाय

किसी भी दिन सुबह स्नान करने के बाद कलावा लें और उसे केसर से रंग दें फिर रंगे हुए कलावे को अपने घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से घर की नकारात्मकता दूर होती है और घर में संपन्नता आती है।

घर में सुख-समृद्धि के लिए उपाय

सुबह पहले स्नान करें और इसके बाद तांबे का लोटा लेकर उसमें चावल, कुमकुम और पुष्प डाल लें इसके बाद इस सामग्री को किसी भी बरगद के पेड़ में अर्पित कर दें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

घर में घन आगमन के लिए उपाय

किसी भी शुभ दिन का चयन करने के बाद श्रद्धा के साथ स्फटिक का श्री यंत्र लेकर उसे घर या फिर अपनी दुकान में लगाएं और रोजाना कुमकुम से उसकी पूजा करें। ऐसा करने से घर में धन आगमन के द्वार खुलते है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles