30.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: घर में किन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि में होती है वृद्धि

हर व्यक्ति अपने जीवन में खुशहाली चाहता और सुख-सुविधाओं से भरा जीवन बिताने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी जीवन में कई बार धन-धान्य की कमी बनी रहती है। अगर आपके घर में धन का अभाव रहता है। तो वास्तु शास्त्र में धन से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। घर में अगर कई चीजे सही दिशा और सही जगह पर नही रखी है तो वो आपके लिए फायदेमंद नहीं होगी, जब तक आप उन्हें सही दिशा और सही जगह पर न रख दें। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा को वास्तु दोष से मुक्त करने पर ही आपके घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं किन चीजों को उत्तर दिशा में रखना लाभकारी होता है।

तुलसी का पौधा-

घर में उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तुलसी के पौधे की अगर आप विधि-विधान से पूजा करते है तो आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Advertisement

उत्तर दिशा को रखें साफ सुथरा-

आपको अपने घर की उत्तर दिशा को हमेशा खुला व साफ सुथरा रखना चाहिए। उत्तर दिशा मे कोई भी भारी सामान रखने से बचे। माना जाता है कि घर की उत्तर दिशा को खाली रखने से घर में सुख शांति आति है।

मिट्टी का घड़ा-

वास्तु के अनुसार, आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने घर की उत्तर दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पैसों की समस्या नही होती है।

क्रिस्टल बॉल-

क्रिस्टल बॉल को घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। इन्हें घर के दरवाजे या खिड़की के ऊपर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन का अभाव नहीं रहता है।

उत्तर दिशा में लगायें घर का मुख्य द्वार –

वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार और बेडरूम उत्तर दिशा में बनाना चाहिए। वहीं उत्तर दिशा में दर्पण लगाना भी शुभ माना जाता है। घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाना से धन के क्षेत्र में लाभ होता है। वही घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा लगाना भी लाभकारी होता है। इससे नौकरी के अवसर और करियर में तरक्की मिलती है।

धातु का कछुआ-

वास्तु के अनुसार घर के उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखना शुभ होता है। कछुए का मुख घर की अंदर की ओर रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि होती है।

किचन –

वास्तु के अनुसार रसोई को उत्तर दिशा में बनाना चाहिए। इससे किचन में अन्न भंडार हमेशा भरे रहते हैं और आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

हाथी का स्टैच्यू-

उत्तर दिशा में हाथी का स्टैच्यू रखना बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग घर में हाथी का स्टैच्यू या हंसों के जोड़े का स्टैच्यू रखते है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles