37.1 C
Delhi
सोमवार, अप्रैल 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

वास्तु शास्त्र: अपने घर को रखना चाहते हैं बुरी नजर से दूर, तो आज ही अपनाएं ये उपाय!

नई दिल्ली: वास्तु के अनुसार कुछ-कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिससे कि आप अपने घर को किसी भी प्रकार के नकारात्मक प्रभाव से सुरक्षित रख सकते हैं। हम अपने आसपास की बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा से अपने घर को बचाने के लिए हमेशा तनाव में रहते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि अक्सर कई ऐसी बातें होती हैं जिससे घर को नजर लग जाती हैं, हालांकि कुछ लोग इसे अंधविश्वास का रूप भी कह सकते हैं। इस खबर के माध्यम से आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं ईर्ष्या, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर के दुष्प्रभाव से आपके घर को बचाने के कुछ उपाय।

Table of Contents

बांस का पौधा

बांस का पौधा शुभता का प्रतीक माना जाता है, यह एक सबसे लोकप्रिय पौधों में से है जो घर में सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए जाना जाता है। यह न केवल एक वास्तु पौधा है बल्कि एक फेंगशुई पौधा भी है। वास्तु के अनुसार, यह घर में सौभाग्य लाता है और निवासियों को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है।

नमक

ऐसा माना जाता है कि कमरे के कोनों और कालीनों में नमक छिड़कने से भीघर में से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। दो घंटे बाद इसे साफ कर लें। माना जाता है कि नमक के क्रिस्टल में नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने की प्राकृतिक क्षमता होती है। इसके अलावा, प्रवेश द्वार के पास कुछ समुद्री नमक रखकर और इसे कपड़े या डोरमैट से ढकने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

Advertisement

ताजे फूल

घर हो या ऑफिस, कभी भी सूखे फूल नहीं रखने चाहिए क्योंकि ये नकारात्मकता फैलाते हैं। अच्छी ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए उनके स्थान पर ताजे फूल लगाएं। ऐसा माना जाता है कि चारों ओर ताजे फूल रखने से वे अपने आस-पास के लोगों को सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। अगर कोई सूखा फूल हो तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव उन लोगों पर पड़ने लगता है जो उनके करीब होते हैं

सफेद मोमबत्तियां

घर में सफेद मोमबत्तियां जलाएं, यह घर के माहौल को खुशनुमा बनाता है। मोमबत्तियां लगाने से घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है। वे नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर उसे सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोमबत्ती से निकलने वाली ऊर्जा नकारात्मक ऊर्जा को काटती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा अपने आप बढ़ जाती है

पानी का फव्वारा

पानी बुरी ऊर्जाओं को सोख लेता है‌ और वे बहते पानी में बह जाते हैं। जब आप पर्यावरण को शुद्ध करते हुए शांति चाहते हैं, तो सबसे अच्छा विकल्प अपने घर में एक फव्वारा लगाएं, हो सके तो अपने घर के मुख्य द्वार के पास फव्वारा लगाएं। यह प्रवेश द्वार पर नकारात्मक ऊर्जा को रोकने में मदद करेगा और इसे आपके घर में प्रवेश करने से रोकेगा।

एससेंशियल ऑइल

विशेष रूप से एससेंशियल ऑइल सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने का कार्य करता है। जब भी हमें एक कायापलट की आवश्यकता होती है और घर में सकर्तमाक ऊर्जा की छह होती है तो हम स्वीट ऑरेंज जैसे एससेंशियल ऑइल इस्तेमाल में ले सकते हैं। वातावरण में शांति लाने के लिए एससेंशियल ऑइल सहयोगी हैं, और उनकी सुगंध अच्छे स्वास्थ्य या भाग्य जैसी सकारात्मक चीजों को आकर्षित कर सकते हैं। एससेंशियल ऑइल इस्तेमाल करने वाले लोगों के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।

अगरबत्ती जलाना

हमारे वातावरण में नकारात्मक ऊर्जाओं को शुद्ध करने और सकारात्मक ऊर्जाओं को आकर्षित करने का एक और तरीका है धूप जलाना। माना जाता है कि सफेद धुएं से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। सुगंध एक आध्यात्मिक और ध्यानस्थ स्थिति को प्राप्त करने में भी मदद करती है। अगरबत्ती की सुगंध ऊर्जा को बढ़ाती है और चारों ओर शांति की भावना फैलाती है।

सिरका

नींबू, सिरका और सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) को मिलाकर आप अपने घर को बुरी नजर से बचाने और साफ करने के लिए एक प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तीन सामग्रियों से प्राप्त मिश्रण का उपयोग फर्श और अन्य सभी सतहों को साफ करने के लिए किया जा सकता है। यह आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रोकेगा।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles