37.8 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

शरीर में Vitamin B12 की कमी से दिखने लगते है इस तरह लक्षण, करें इन चीजों का सेवन

नई दिल्ली : हमारे शरीर में विटामिन का होना बेहद जरूरी होता है, यदि हमारे शरीर में किसी भी विटामिन की कमी होती है तो इससे बॉडी पर गलत प्रभाव पड़ता है। इन्हीं में से एक विटामिन B12 भी होता है। यह विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी पोषक तत्व होता है। आपको बता दें विटामिन B12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए (DNA) बनाने की मुख्य भूमिका निभाता है। यह विटामिन शरीर में अपने आप से नहीं बनता इसे बनाने के लिए कई चीजों का सेवन करना पड़ता है, जिनमें Vitamin B12 की मात्रा पाई जाती है।  यदि हमारे शरीर में Vitamin B12 की कमी होने लगती है तो इससे बॉडी में खून की कमी हो सकती है। साथ ही कई ऐसी गंभीर समस्याएं भी हमें घेरने लगती है।

Table of Contents

Vitamin B12 के लक्षण

यदि शरीर में Vitamin B12 की कमी होने लगती है तो इससे तव्चा में पीला पन आने लगता है, भूल नहीं लगती, थकान या कमजोरी महसूस होती है, उल्टी – दस्त होना, तेजी से वजन घटना, मानसिक समस्या, हड्डियों में दर्द, आंखों की रोशनी कम होने लगती है, और मुंह में छाले भी हो सकते है। Vitamin B12 की यदि शरीर में अधिक मात्रा हो जाती है तो इससे आपका शरीर धीरे धीरे हड्डियों का ढांचा बनने लगता है।

Vitamin B12 के लिए करें इन चीजों का सेवन (Vitamin Rich Foods)

शरीर में Vitamin B12 की कमी करें इन चीजों का सेवन

ये भी पढ़े इन सब्जियों को कभी भी न खाएं कच्चा, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान ?

दूध और डेयरी उत्पाद (Milk & Diary Products)

अगर आपके शरीर में इस विटामीन की कमी है तो ऐसे में आपको दूध और डेयरी उत्पादों यानी दही, पनीर जैसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इन चीजों में विटामिन बी12 के साथ साथ कई अन्य विटामिन और मिनरल भी पाए जाते है। आपको रोजाना एक कप दूध का सेवन करना चाहिए,

Advertisement

मांस का सेवन (Eat Meat)

अगर आपके भी शरीर में Vitamin B12 की कमी है तो ऐसे में आपको मांस का सेवन करना चाहिए। मांस इस विटामिन के लिए मुख्य स्रोत होता है। आपको बता दें मांस में इस विटामिन के साथ साथ Vitamin 2, B 3 और B 6 भी पाया जाता है। इसके लिए चिकन सबसे अच्छा स्रोत है।

अंडे खाएं (Eat Eggs)

अंडे में Vitamin B12 और B2 की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके लिए आपको दिन में लगभग 2 अंडो का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़े अगर पाना चाहते हैं अच्छी सेहत का वरदान, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये फल ?

Disclaimer: दुनिया का मुड के इस आर्टिकल में उल्लिखित सभी सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के आधार पर ही है। इन्हें अपने जीवन में शामिल करने से पहले किसी पेशेवर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles