36.1 C
Delhi
शनिवार, मई 11, 2024
Recommended By- BEdigitech

Year Ender 2021: वर्ष 2021 में माता-पिता बने ये सेलिब्रिटीज

साल 2021 में बहुत अलग रहा है। ऐसा कहा जाता है कि संतान का सुख जीवन का सबसे बड़ा सुख होता है। इस खुशी को हर कोई पाना चाहता है। साल 2021 में कई अच्छी और कई बुरी चीजें हुई है। जहां कोविड-19 ने एक तरफ अपने पैर पसार रखे थे, तो वहीं दूसरी तरफ देश भर में फुल लॉकडाउन की वजह से लाइफ को सही रास्ते पर लाना हर किसी के लिए मुसीबत का सबब बन चुका था। लेकिन सारी कठिनाइयों के बीच कुछ परिवारों में खुशियों की झलक देखने को भी मिली। कुछ सेलिब्रिटीज को भी माता-पिता बनने का सुख मिला।

मोहित मलिक और अदिति मलिक

टीवी एक्टर मोहित मलिक और अदिति मलिक के घर 29 अप्रैल 2021 को बेटे ने जन्म लिया। यह दोनों का पहला बच्चा है, कपल ने बच्चे का नाम इकबीर मलिक रखा है।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

Advertisement

जानीमानी एक्ट्रेस किश्‍वर मर्चेंट भी इस वर्ष मां बन गईं। उन्होंने 27 अगस्त 2021 को एक बेटे को जन्‍म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम ‘निर्वैर’ रखा है।

श्रेया घोषाल और शिलादित्य

सिंगर श्रेया घोषाल ने 22 मई 2021 को एक बेटे को जन्‍म दिया है और उसका नाम देवयान रखा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बेटी का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है।

करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना कपूर इस वर्ष दूसरी बार मम्मी बनीं, वहीं सैफ अली खान चौथी बार पिता बनें। करीना और सैफ के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान पटौदी है।

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी 9 फरवरी को एक बेटे को जन्‍म दिया। बेटे का नाम अनीता ने आरव रखा है।

दीया मिर्जा और वैभव रेखी

दीया मिर्जा भी इस वर्ष मां बनीं, उन्‍होंने एक बेटे को जन्‍म दिया। दीया ने एक प्रीमैच्योर बेबी को जन्‍म दिया था, इसलिए बेटे के जन्म के 1 महीने बाद उन्होंने सबको इस बात की जानकारी दी। दीया ने बेटे का नाम अव्यान आजाद रेखी रखा है।

भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर

भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और उनकी वाइफ नुपुर नागर भी 25 नवंबर 2021 को एक बेटी के माता-पिता बन गए है। अभी दोनों की बेटी का नाम सामने नहीं आया है।

नीति मोहन और निहार पांड्या

प्‍लेबैक सिंगर नीति मोहन ने जून में एक बेटे को जन्‍म दिया। नीति और निहार की यह पहली संतान है। दोनों ने बेटे का नाम आर्यवीर रखा है।

नकुल मेहता और जानकी

टीवी एक्टर नकुल मेहता और गुजराती सिंगर जानकी के घर भी 3 फरवरी 2021 को बेटे सूफी के रूप में खुशियां आईं।

शाहीर शेख और रुचिका कपूर

टीवी एक्टर शाहीर शेख ने नवंबर 2020 में रुचिका से शादी की थी और 11 सितंबर 2021 को दोनों एक बेटी के पेरेंट्स भी बन गए हैं। दोनों ने अपनी बेटी का नाम अनाया रखा है।

हरभजन सिंह और गीता बसरा

एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह 10 जुलाई 2021 को एक बार फिर से पेरेंट्स बनें। इस बार उनके घर में बेटे का जन्म हुआ। गीता और हरभजन ने बेटे का नाम जोवन वीर सिंह रखा है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर भी 3 अक्टूबर को बेटे का जन्‍म हुआ।

अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा

27 अगस्त 2021 को एक्टर अपारशक्ति खुराना भी पिता बनें। उनकी वाइफ आकृति आहूजा ने एक बेटी को जन्‍म दिया। बेटी का नाम आरजोई ए खुराना रखा है।

एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी

11 नवंबर को एवलिन शर्मा ने एक बेटी को जन्‍म दिया। बेटी का नाम एवलिन और तुशान ने आवा रखा है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles