36.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

Free Fire समेत भारत में बैन हुए 54 चाइनीज ऐप्स, गेमर्स के लिए बड़ा झटका, प्ले स्टोर से रिमूव हुआ ऐप!

नई दिल्ली: भारत सरकार ने एक बार फिर चीन को बड़ा झटका देते हुए ऐसे 54 ऐप्स पर बैन लगा दिया है जिनसे देश की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा है। वहीं इस लिस्ट में आज के वक्त में गेमर्स की पहली पसंद बना हुआ गरेना फ्री फायर गेम भी शामिल है।

गेमर्स में गरेना फ्री फायर गेम को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। अच्छे ग्राफिक्स और यूनिक फीचर के चलते ये गेम काफी पॉपुलर हो गया। हालांकि इस बीच इस गेम को पसंद करने वाले लोगों को सोमवार को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब गरेना फ्री फायर गेम प्ले स्टोर पर नहीं दिखा। इस गेम को प्ले स्टोर से रिमूव कर बैन कर दिया गया है।

भारत सरकार ने जिन 54 ऐप्स पर बैन लगाया है, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा- सेल्फी कैमरा, इक्वलाइजर और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड जैसे ऐप्स शामिल हैं। हालांकि इन ऐप्स की अब तक कोई आधिकारिक लिस्ट सामने नहीं आई। गरेना फ्री फायर के प्ले स्टोर से हटने की वजह भी यही माना जा रहा है कि ये गेम भी उन 54 ऐप्स की लिस्ट में शामिल है।

गूगल प्ले स्टोर पर फ्री फायर गेम मौजूद नहीं है।हालांकि वहां से फ्री फायर मैक्स को जरूर डाउनलोड किया जा सकता हैं। इसके अलावा एप्पल एप्स स्टोर से गरेना फ्री फायर और गरेना फ्री फायर मैक्स दोनों को ही हटा दिया गया है। भारत में पबजी पर बैन लगाए जाने के बाद इस बैटल रॉयल गेम की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थीं। बड़ी संख्या में यूजर्स गरेना फ्री फायर गेम खेलने लगे थे। हालांकि प्ले स्टोर से इसके रिमूव होने पर अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने उन सभी ऐप्स को बैन करने का फैसला किया है, जो भारतीय यूजर्स के डेटा को चीन और दूसरे देशों में भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये ऐप्स विदेशी सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डेटा लीक कर रहे थे। ज्यादातर लोग फ्री फायर को एक चाइनीज मोबाइल गेम मानते हैं। कंपनी की प्रोफाइल के मुताबिक गरेना की पैरंट कंपनी Sea Ltd का हेडक्वार्टर सिंगापुर में है। लेकिन जिस गरेना कंपनी ने इस गेम को तैयार किया, उसके ऑनर फॉरेस्ट ली (Forest Li) चीन में पैदा हुए थे। वो अब सिंगापुर में रहते हैं।

बैन हुए चीनी ऐप्स की पूरी लिस्ट…

  1. Beauty Camera: Sweet Selfie HD
  2. 2. Beauty Camera – Selfie Camera 3. Equalizer – Bass Booster & Volume EQ & Virtualizer
  3. Music Player- Music.Mp3 Player
  4. Equalizer & Bass Booster – Music Volume EQ
  5. Music Plus – MP3 Player
  6. Equalizer Pro – Volume Booster & Bass Booster
  7. Video Player Media All Format
  8. Music Player – Equalizer & MP3
  9. Volume Booster – Loud Speaker & Sound Booster
  10. Music Player – MP3 Player
  11. CamCard for SalesForce Ent
  12. Isoland 2: Ashes of Time Lite
  13. Rise of Kingdoms: Lost Crusade 15. IS/APUS Security HD (Pad Version) 16. Parallel Space Lite 32 Support
  14. Viva Video Editor – Snack Video Maker with Music
  15. Nice video baidu
  16. Tencent Xriver
  17. Onmyoji Chess
  18. Onmyoji Arena
  19. AppLock
  20. Dual Space Lite – Multiple Accounts & Clone App
  21. Dual Space Pro – Multiple Accounts & App Cloner
  22. DualSpace Lite – 32Bit Support 26. Dual Space – 32Bit Support
  23. Dual Space – 64Bit Support
  24. Dual Space Pro – 32Bit Support 29. Conquer Online – MMORPG Game 30. Conquer Online Il
  25. Live Weather & Radar – Alerts
  26. Notes- Color Notepad, Notebook 33. MP3 Cutter – Ringtone Maker & Audio Cutter
  27. Voice Recorder & Voice Changer 35. Barcode Scanner – QR Code Scan 36. Lica Cam – selfie camera app
  28. EVE Echoes
  29. Astracraft
  30. UU Game Booster-network solution for high ping
  31. Extraordinary Ones
  32. Badlanders
  33. Stick Fight: The Game Mobile
  34. Twilight Pioneers
  35. CuteU: Match With The World
  36. Small World-Enjoy groupchat and video chat
  37. CuteU Pro
  38. FancvU – Video Chat & Meetup
  39. Real: Go Live. Make Friends
  40. MoonChat: Enjoy Video Chats
  41. Real Lite -video to live!
  42. Wink: Connect Now
  43. FunChat Meet People Around You 53. FancyU pro – Instant Meetup through Video chat!
  44. Garena Free Fire – Illuminate
राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles