30.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर चाहते है कि आपका घर रहे धन-धान्य से परिपूर्ण तो रविवार को एक बार जरूर करें यह उपाय ?

ऐसा कहा जाता है कि अगर सूर्यदेव की कृपा हो तो व्यक्ति को अपने जीवन में कुछ भी प्राप्त हो सकता है। इसीलिए ही सूर्यदेव को प्रातः जल अर्पित करने की भी सलाह दी जाती है और अगर बात करें कि सूर्यदेव को प्रसन्न करने वाले खास दिन की।

तो वह है रविवार क्योंकि यह दिन सूर्यदेव को समर्पित है और अगर इस दिन सूर्यदेव की पूजा की जाए तो व्यक्ति अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है। इसीलिए आपको रविवार के दिन तो खास कर सूर्यदेव की पूजा करनी ही चाहिए।

इसके अलावा अगर कुछ खास उपाय रविवार के दिन किए जाए तो उनसे भी कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसीलिए आज हम हमारी पोस्ट में आपके लिए कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए तो कौनसे है यह उपाय और क्या मिलते है आपको इनके लाभ आइए जान लेते है।

Table of Contents

Advertisement

रविवार की शाम जरूर करें यह खास उपाय ?

पीपल के पेड़ पर जलाएं दीपक

अगर आपके घर में अशांति फैली हो और आपको धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो आप एक सरसों के तेल का दीपक लें और उसे पीपल के पेड़ की जड़ों में जला आएं। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है और धन आगमन के द्वार खुलते है।

कौनसा दीपक जलाएं

अब आपको बताते है कि आप पीपल के पेड़ के नीचे कौनसा दीपक जलाएं। तो आप जो दीपक ले वह चौमुखा होना चाहिए। यानी कि उस दीपक के चार मुंह होने चाहिए। ऐसा दीपक पीपल के नीचे जलाने से रूके हुए कार्य बनने लगते है और खूब तरक्की भी मिलती है।

शनिदेव का पूजन

वैसे तो रविवार के दिन सूर्यदेव की ही पूजा की जाती है लेकिन अगर इस दिन शनिदेव की पूजा की जाए तो ऐसा करने से व्यापार में लाभ मिलता है और व्यापार में आने वाली रूकावटें भी दूर होती है।

दान करें

अगर रविवार की शाम के वक्त काले तिल, काले कपड़े, काली उड़द या काली मिर्च का दान किया जाए तो यह बेहद शुभ माना जाता है और ऐसा करने से जीवन में सुख और धन की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़े – अगर पति-पत्नी में होती है तकरार या फिर घर में लगा हो दुखों का अंबार, तो एक बार यह उपाय जरूर अपनाएं आप ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles