27.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

कंगना रनौत को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित, इससे पहले भी तीन बार मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार

देश की राजधानी दिल्ली में 67वां राष्ट्रीय पुरस्कार आयोजित किया गया। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें कई बॉलीवुड की हस्तियों को भी पुरस्कार दिया गया। वहीं, बॉलीवुड क्वीन ​​कंगना रनौत को इस साल फिर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बार, अभिनेत्री ने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (2019) और पंगा (2020) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया।

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर समारोह में शामिल होने से पहले एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “आज मुझे अपने दो प्रदर्शनों के लिए संयुक्त राष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहा है .. मणिकर्णिका – झांसी की रानी (2019) पंगा (2020) मैंने मणिकर्णिका – द क्वीन ऑफ़ झाँसी का सह निर्देशन भी किया, इन फ़िल्मों की टीमों के लिए अपार आभार… ।”

इससे पहले कंगना रनौत को साल 2010 में उनकी फिल्म फैशन, साल 2014 में उनकी फ्लिम क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए साल 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। हर बार वो एक अलग अवतार में नज़र आती हैं।

इस बार कंगना रॉयल अवतार में नज़र आई। 2021 के पुरस्कार समारोह के लिए, कंगना रनौत ने लाल और गोल्ड रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। कंगना रनौत अपने नेशनल अवॉर्ड लुक में बेहद रॉयल लग रही थीं। कंगना रनौत की शानदार साड़ी को उनके सिर पर खूबसूरती से लपेटा गया था, जिससे वह एक असली रानी की तरह लग रही थीं। इसके आलावा उन्होंने मैचिंग ट्रेडिशनल ज्वैलरी भी पहन रखी थी।

Advertisement

राष्ट्रीय पुरस्कार स्विकार करने के बाद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने माता-पिता को उनके प्यार, देखभाल और बलिदान के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles