30.6 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर आप भी करते है सेब के सिरके का सेवन, तो जरूर पढ़े ये खास खबर, कहीं आप भी ना कर रहें हो ये गलतियां ?

लोग आज के समय में अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए मेहनत से ज्यादा शॉर्टकट का इस्तेमाल करना पसंद करते है ताकि कम मेहनत में उन्हें ज्यादा फायदा मिल सके और इसी के चलते लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन भी करते है।

इन्हीं में से एक चीज है सेब का सिरका अब भले ही सेब के सिरके के कई फायदे होते है लेकिन इसका ज्यादा और गलत तरीके से सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जी हां आपने सही सुना सेब का सिरका जितना फायदेमंद होता है उतना ही नुकसानदायक भी होता है।

वैसे तो सेब के सिरके का इस्तेमाल शुगर को कंट्रोल में करने के लिए किया जाता है और सलाह ये दी जाती है कि खाना खाने के 30 मिनट पहले सेब के सिरके को पानी के साथ एक चम्मच जितना ही इस्तेमाल करना चाहिए।

लेकिन लोग ज्यादा फायदा पाने के लिए इसका ज्यादा मात्रा में सेवन कर लेते है और यही उनके लिए नुकसानदायक बन जाता है। कई लोग तो सेब के सिरके का इस्तेमाल रात को सोने से पहले भी करते है ताकि उन्हें इसका अधिक फायदा मिल सके।

Advertisement

लेकिन नतीजे स्वरूप इस तरीके से सेब के सिरके का इस्तेमाल आपको फायदे से ज्यादा नुकसान देता है। अब ये तो हो गई एक बात लेकिन इसके अलावा भी सेब का सिरका कैसे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। आइए अब इस पर विचार कर लेते है।

Table of Contents

सेब के सिरके का सेवन करते हुए रखें इन का बातों ध्यान ?

1. एक चम्मच से ज्यादा ना करें इस्तेमाल

अगर किसी भी चीज के नाम के साथ सिरका जुड़ जाए तो इसका सीधा सा उदाहरण है कि वह चीज अम्लीय है। इसीलिए सेब ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के सिरके को सीधे तौर पर इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए। अगर आप इसका सेवन करना चाहते है तो एक चम्मच सिरके को एक गिलास पानी के साथ सेवन में लाना चाहिए। इससे ज्यादा सेवन करने से यह आपके दातों और आंतों दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।

2. पीने से अच्छा सलाद के रूप में करें इसका सेवन

अगर आप दिन भर में बहुत अधिक मात्रा में सेब के सिरके को पीते है तो इसे आज से ही छोड़ दे क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक माना जाता है। अब अगर आपको इसका सेवन करना हो तो आपको सलाद के ऊपर सेब के सिरके को डालकर सेवन में लाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और आप अच्छे से सेब के सिरके का इस्तेमाल भी कर पाएंगे।

3. खाना खाने के तुरंत बाद सेब के सिरके का ना करें इस्तेमाल

अगर आप खाना खाने के बाद सेब का सिरका पीते है तो ऐसा करना आपके पाचनतंत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आपको सेब के सिरके का सेवन करना ही है तो खाना खाने के 30 मिनट पहले आपको इसे इस्तेमाल में लाना चाहिए।

ये भी पढ़े – माइग्रेन, तनाव और आपके मन को शांत करते है ये 5 एसेंशियल ऑयल, जानिए इनके इस्तेमाल का तरीका !

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles