28.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर सावन में करेंगे मोर पंख का ये खास उपाय, तो आपके जीवन में खुल सकता है तरक्की का द्वार ?

भगवान श्री हरि विष्णु जी के अवतार भगवान श्री कृष्ण को आपने सदैव अपने सिर पर मोर पंख को धारण किए हुए देखा होगा और हिंदू धर्म के हर एक शास्त्र में भी मोरपंख को काफी अधिक महत्व दिया गया है। लेकिन ऐसा क्यों क्या आपने कभी ये सोचा है।

दरअसल, ऐसा माना जाता है कि अगर किसी घर में मोर पंख हो तो उस घर के व्यक्तियों पर आने वाली बाधा और समस्या आने से पहले ही टल जाती है। इसीलिए तो अक्सर घर में मोर पंख रखने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा अगर सावन के महीने में मोर पंख के कुछ खास उपाय किए जाए तो ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ और भगवान विष्णु दोनों की असीम कृपा प्राप्त होती है। मन मोह लेने वाले इस सुंदर से मोर पंख के आज ऐसे खास उपाय हम आपके लिए लेकर आए है।

जिन्हें आपको सावन महीने में जरूर करना चाहिए क्योंकि इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी से लेकर किसी भी प्रकार के दोष को अपने घर और जीवन से दूर रखा जा सकता है। तो आइए अब उन उपायों की बात कर लेते है। जिनका आपको बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement

Table of Contents

मोरपंख के खास उपाय ?

ग्रह दोष से दिलाता है छुटकारा

कई बार कुंडली में ग्रह दोष लगने के कारण जीवन में उथल-पुथल मचने लगती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो आज का ये हमारा खास उपाय आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक मोर पंख लेना है।

इसके बाद उसे हाथ में पकड़े हुए ही करीब 21 बार अशुभ ग्रह से जुड़ा मंत्र बोलना है। इसके बाद उस मोर पंख पर हाथ से पानी छिड़क कर उसे अपने पूजा के स्थान पर रख देना है। ऐसा करने से आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आपकी कुंडली का ग्रह दोष समाप्त हो जाएगा।

नजर दोष को करता है दूर

अगर आप जी-जान से मेहनत कर रहे हो और फिर भी आपको उसका उचित फल नहीं मिले तो इसका मतलब हो सकता है कि आप पर नजर दोष है। इसके लिए आपको मोरपंख को लेकर एक चांदी के ताबीज में डाल लेना चाहिए। इसके बाद जब भी आप सोने जाएं तो उसे अपने सिरहाने पर रख लें। ऐसा करने से आप पर भले ही कितना ही भयानक नजर दोष हो समाप्त हो जाता है।

धन आगमन के खोलता है द्वार

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में पैसों की तंगी चल रही हो तो ऐसे में व्यक्ति को अपने घर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी जी की मूर्ति स्थापित करके और वहां पर मोर पंख को रखकर करीब 40 दिन तक उस मोर पंख की पूजा करनी चाहिए और 40 दिनों के बाद उस मोर पंख को उठाकर अपने घर की तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं आती।

ये भी पढ़े – घर के मंदिर में पूजा की थाली को लेकर भूले से भी ना करें ये गलतियां, जानें इसके रखने का सही स्थान!

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles