नई दिल्ली: सेब का सेवन हमारे शरीर को फिट रखने के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह बात हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं, कि अगर आप सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि सेब का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना इसका सेवन आपको कई बीमारियों का शिकार होने से बच सकता है। सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आईए जानते हैं एक रोजाना एक गिलास सेब का जूस पीने से होने वाले फायदे!
पाचन तंत्र होता है मजबूत
सेब का जूस पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना नियमित रूप से एक गिलास सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी कई बीमारियां भी दूर होती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
Advertisement
सेब का जूस हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक गिलास सेब के जूस का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया हो, तो उसे भी कंट्रोल करता है।
शरीर में बनी रहती है एनर्जी
सेब का जूस शरीर को पूरे दिन हाइड्रेट रखता है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते में सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है
सेब के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना एक गिलास सेब के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सेब के जूस में एंटीआक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
लिवर होता है हेल्दी
सेब का जूस लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के जूस में कई तरह के पोषण तत्व मौजूद होता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो यह लिवर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। जिससे लिवर हेल्दी रहता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
सेब का जूस स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। अगर कोई रोजाना एक गिलास सेब के जूस का सेवन उससे स्किन और बाल दोनों हेल्दी रहते हैं। साथ ही बाल घने होते हैं और स्किन पर ग्लो भी आता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
सेब के जूस का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसलिए अगर किसी की हड्डियों कमजोर हो, तो उसे रोजाना एक गिलास सेब के जूस का सेवन करना चाहिए।
आंखों के लिए फायदेमंद
सेब का जूस आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के जूस में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंख संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।