40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

भारत की प्रसिद्ध स्मारकें जिन्हें महिलाओं की याद में बनवाया गया है।

भारत में एक से बढ़कर एक जगहें हैं। बड़े से बड़े स्मारक हैं। जिन्हें किसी की याद में बनवाया गया है। आइए यहां जानें भारत की प्रसिद्ध स्मारकें जिन्हें महिलाओं की याद में बनवाया गया है।

Table of Contents

रज़िया सुल्तान का मकबरा

किसी समय दिल्ली के तख़्त पर राज करने वाली एकमात्र महिला शासक रजिया सुल्तान का मकबरा पुरानी दिल्ली में मौजूद है। उन्होंने 1236 ई० से 1240 ई० तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया था।

बीबी का मकबरा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मौजूद बीबी का मकबरा एक मुग़ल कालीन मकबरा है। इस फेमस मकबरे का निर्माण औरंगजेब के बेटे और शाहजहां के पोते आजम शाह ने अपनी मां दिलरास बानो बेगम की याद में करावाया था।

Advertisement

रानी लक्ष्मी बाई की समाधि

ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेने वाली रानी लक्ष्मी बाई की समाधि ग्वालियर में मौजूद है। यह समाधि फूल बाग में स्थित है।

जोधा बाई का मकबरा

जोधा बाई अकबर की सबसे प्रिय पत्‍नी थी। उनकी याद में आगरा में जोधाबाई की समाधि बनाई गई, जिसे जोधा बाई की छ‍तरी भी कहा जाता है।

ताजमहल

विश्व के सात अजूबों में एक ताजमहल को मुमताज की याद में बनवाया गया था। इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था।

ये भी पढ़े – भारत के टॉप सबसे अच्छे कॉलेज…

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles