35.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

भारत में Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, फुल चार्ज में देता है 120 किलोमीटर की रेंज

ये तलाश पूरी हो सकती है। भारत में तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों के बाद अब अधिकतर लोगों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। भारत में कम कीमत में आने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Zeal EX लॉन्च कर दिया गया है। Ampere कंपनी ने अपने Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 69,900 रुपये (एक्स शोरूम) में लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर एक ऑफर रखा है जो 31 मार्च तक के लिए वैध है। चलिए जानें, Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत..

Table of Contents

Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स

Ampere Zeal EX

ये भी पढ़े सिंगल चार्ज में 120km की रेंज देना वाला Vegh S60…

कंपनी के इस इलेक्ट्रकि स्कूटर में 2.3kWh का लिथियम बैटरी के साथ 1.8kW की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिल जाती है। Ampere Zeal EX स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर की शानदार रेंज प्रदान करता है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम स्पीड 55km/h है। यदि इसके हम चार्जिंग समय की बात करें, तो इस टू व्हीलर को फुल चार्ज होने के लिए 5 घंटे लगते है।

Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

भारत में कंपनी के इस Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक्स शोरूम प्राइस 69,900 रुपये रखा है। कंपनी ने यह एक्स शोरूम कीमत बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में रखी गई है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की अन्य राज्यों में एक्स शोरूम कीमत 75,000 रुपये रखी गई है। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपने Ampere Zeal EX Electric Scooter को खरीदने पर अपने ग्राहकों को 31 मार्च 2023 तक 6,000 रुपये का लाभ देने का ऑफर दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़े Okaya Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में देता है 130 km की रेंज

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles