29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

Biography of Satish Kushwaha: जानिए बस एक क्लिक में मशहूर Youtuber सतीश कुशवाहा की Youtube कमाई, कार कलेक्शन और लाइफस्टाइल के बारे में ?

आज हम आपके लिए मशहूर Youtuber सतीश कुशवाहा के जीवन पर बात करने वाले है कि कैसे उन्होंने Youtuber पर अपने करियर की शुरूआत की और कैसे वह प्रसिद्ध हुए। तो सतीश कुशवाहा का जन्म 27 सितंबर 1994 में उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुआ था।

उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा अपने गांव में ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने आगे चलकर Axis कॉलेज ऑफ कानपूर से कंप्यूटर सांइस और अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। सतीश कुशवाहा के पिता का नाम हरगोविंद कुशवाहा है, उनके पिता एक मेडिकल स्टोर चलाते है।

लेकिन सतीश कुशवाहा अपने पिता की स्टोर को नहीं संभालना चाहते थे। उनके मन में था कि वह कुछ अलग करें। इसी दौरान वह Youtube की तरफ आकर्षित हुए और 22 नवंबर 2014 में उन्होंने अपना पहला Youtube चैनल बना लिया लेकिन उनके इस चैनल पर कोई वीडियो नहीं डाली गई।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने अपने चैनल पर पहली वीडियो डाली। शुरूआत में उन्होंने India vs Pak war और फनी डिबेट जैसी वीडियो डाली। जिसपर लोगों ने भर-भरकर अपना प्यार लुटाया। यहीं से उन्होंने ठान लिया कि वह अब Youtube पर ही अपना करियर बनाएंगे।

Advertisement

इसके बाद उनकी फनी वीडियो वायरल होने लगी। इसके बाद सतीश ने अपने दर्शको के प्यार से अपने चैनल पर 1 लाख Subscriber पूरे कर लिए।

उनकी इस कामयाबी के लिए उन्हें Youtube की तरफ से Silver Play Button भी दिया गया। सतीश कुशवाहा बताते है कि उन्होंने Youtube से सबसे पहले 125 डॉलर कमाए थे। बता दें कि अपनी वीडियो में वीडियो शूट से लेकर स्क्रिप्ट लिखना, डॉयलोग लिखना, अपनी वीडियो की एडिटिंग करना और अपलोडिंग करने जैसे काम वह खुद ही करते है।

उन्होंने इसके लिए कोई भी टीम हायर नहीं की है। आज सतीश करीब 4 Youtube चैनल चलाते है। जिनमें पहला है SatishKushwaha, Satish K Videos, Fitness Fighters और Tech Yukti। सतीश बताते है कि वह TVF और Being Indian Youtube चैनल को देखकर इंसपायर हुए थे और उन्होंने अपनी कई वीडियो के आइडिया भी वहीं से लिए थे।

सतीश कुशवाहा के पास कौनसी कार है ?

अगर सतीश कुशवाहा की कार कलेक्शन की बात की जाए तो इनके पास Tata Safari, kwid कार के साथ साथ एक apache RR 310 बाइक भी है।

सतीश कुशवाहा Youtube से कितना पैसा कमाते है ?

सतीश कुशवाहा एक महीने में 10 से 15 लाख रूपए कमा लेते है और इनका Annual Net worth 1-2 करोड़ रूपए है।

ये भी पढ़े – श्रीनिधि शेट्टी की जीवनी | Srinidhi Shetty Biography Age, Height & more

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles