19.1 C
Delhi
शनिवार, जनवरी 18, 2025
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bollywood की इन फिल्मों में है गहरा कनेक्शन, यहां जानें

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में बनती हैं। कुछ फिल्में दूसरी फिल्मों का रीमेक होती हैं, तो कुछ फिल्में सीक्वल। कभी-कभी पहली फिल्में से दूसरा पार्ट उनका मिला हुआ होता है। तो कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो पहले पार्ट से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसा ज्यादातर वेब सीरीज में देखने को मिलता है। जैसे कि Mirzapur, Family Man जैसी कई वेब सीरीज हैं, जो आधे पर खत्म होती हैं और दर्शक दूसरे पार्ट का इंतजार करते हैं। तो वहीं, फिल्मों की बात करें तो KGF, Pushpa, Bahubali जैसी कई ऐसी फिल्में हैं जिनके दूसरे पार्ट का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन Bhoolbhulaiya 2, Golmal जैसी कई फिल्में ऐसी हैं, जिनका पहले पार्ट से कोई लेना देनी ही नहीं होता। वहीं बॉलीवुड में कई फिल्में सत्य घटना पर आधारित होती हैं या उनमें कुछ ऐसा दिखाया जाता है जो देशभक्ति का जीता जागता सबूत होती हैं। कभी-कभी ऐसी फिल्में भी होती हैं, जिनमें ऐतिहासिक रूप से एक कनेक्शन होता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो अलग डायरेक्टर और अभिनेताओं के साथ बनी, लेकिन उनमें एक कनेक्शन है।

बाजीराव मस्तानी- पानीपत

साल 2015 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ पेशवा बाजीराव और मस्तानी की कहानी दर्शाती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा एक अहम भूमिका में नज़र आए थे। वहीं, 2019 में आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित, ‘पानीपत’ सदाशिवराव भाऊ (पेशवा बाजीराव के भतीजे) की कहानी बताती है। फिल्म में सदाशिवराव भाऊ और अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत की तीसरी लड़ाई दिखाई गई है।

BEGLOBAL

राजी – द गाजी अटैक

2018 में आई इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नज़र आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें वह एक रॉ एजेंट बनती हैं, जो पाकिस्तान में गुप्त रूप से गईं। इससे पहले 2017 में आई ‘द गाजी अटैक’ भी इससे मिलती जुलती है। उसमें दिखाया गया है कि भारतीय नौसेना को आईएनएस विक्रांत को नष्ट करने की पाकिस्तान की योजना के बारे में पता चलता है और ऐसे में वह पहले से तैयार हो जाते हैं। पनडुब्बी के जरिए हमले को लेकर पाकिस्तान के मंसूबों की जानकारी ‘राजी’ में निभाए गए रॉ एजेंट आलिया के किरदार ने ही दी थी।

बटला हाउस – इंडियाज मोस्ट वांटेड

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में 2008 में हुई बाटला हाउस की कहानी है। इसमें वो आतंकवादियों को पकड़ने जाता है। जब वह आतंकवादियों को पकड़ने में सफल होता है, तो यह पता चलता है कि एक और व्यक्ति था जो भागने में कामयाब हो गया। वहीं, अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में दिखाया गया है कि अर्जुन 2013 में आतंकवादी यासीन भटकल को गिरफ्तार करने और भारत वापस लाने के लिए नेपाल जाते हैं।

सम्राट पृथ्वीराज- शेर सिंह राणा

हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में उनकी कहानी को दिखाया गया है। वहीं, आने वाली बायोपिक शेर सिंह राणा में विद्युत जामवाल ‘शेर सिंह राणा’ का किरदार निभाते नजर आएंगे। शेर सिंह राणा एक कट्टर राजपूत थे, जिन्होंने पृथ्वीराज चौहान के अवशेषों को भारत वापस लाने के लिए एक खतरनाक यात्रा की थी।

ये भी पढ़े – शाहरुख खान व एटली की आने वाली फिल्म का नाम रखा गया है- जवान, 2 जून 2023 को पेन इंडिया लेवल पर होगी रिलीज

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles

BEGLOBAL