25.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

सलमान, अक्षय और अजय समेत 38 बॉलीवुड स्टार्स पर केस दर्ज, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

सलमान, अक्षय और अजय समेत 38 बॉलीवुड स्टार्स पर केस दर्ज, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली: अपनी फिल्मों किए अभिनय के अलावा भी बॉलीवुड समेत कई सितारे दूसरी भी कई वजहों से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सितारे अक्सर ही कई मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं, लेकिन ऐसा करना उन्हें कई बार भारी पड़ जाता है। दरअसल, सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड-टॉलीवुड के सितारों पर केस दर्ज किया गया है।

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के एक वकील ने कुल मिलाकर 38 सेलेब्स पर केस दर्ज कराया। ये मामला लगभग 2 साल पुराना है।
हैदराबाद में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई थीं। 4 लोगों ने स्कूटी से जा रही लड़की को अगवा कर, गैंगरेप किया था और फिर उसे जिंदा जला दिया था। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर घटना पर काफी बवाल मचा था। तब कई सितारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए रकी थीं। लेकिन इस दौरान ही उनसे एक बड़ी गलती हो गई, जिसकी वजह से अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

दरअसल, इन स्टार्स पर पोस्ट करते वक्त पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप लगे हैं। भारतीय कानून के अनुसार रेप केस में पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया जा सकता। ऐसा करना जुर्म है, जिसके लिए सजा का भी प्रावधान है।

Advertisement

यही वजह है कि गौरव गुलाटी नाम के वकील ने दिल्ली में इन 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया। सितारों के खिलाफ सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 228A के तहत शिकायत दर्ज कर तीस हजारी कोर्ट याचिका दायर की गई है।
वकील ने आरोप लगाया कि इन सितारों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक किया, जिससे उसके परिवार की पहचान उजागर हुई। वकील ने कहा कि सितारों को आम लोगों के लिए मिसाल बनना चाहिए, लेकिन ये खुद ही नियम तोड़कर पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं।

उन्होंने इस मामले में सितारों की गिरफ्तारी की मांग भी की है। जिन 38 सेलेब्स पर केस दर्ज कराया गया, उनमें सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रकुली प्रीत सिंह, अनुपम खेर, फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles