35.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर करें अंजीर का सेवन, इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे!

नई दिल्ली: शरीर को हेल्थी और फिट रखने के लिए अक्सर कई तरह के प्रयास करने के बाद भी असफलता ही हाथ लगती है। आज हम आपके लिए सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी अंजीर से होने वाले फायदे लेकर आए हैं। अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और पका दोनों तरह से खाया जा सकता है। इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है। अंजीर के सेवन से वजन को कम और इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं।

अंजीर के पोषक तत्व

अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन की भरपूर होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैलोरी भी पर्याप्त रहती है, ये सभी तत्व एक हेल्दी शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

अंजीर खाने के फायदे

Advertisement

  1. अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद

अंजीर का सेवन अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नमी मिलती है और कफ साफ होता है। अस्थमा के मरीज इसे दूध के साथ खा सकते हैं।

  1. मोटापा को कम करने में मददगार

लो कैलोरी फूड होने के चलते अंजीर वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें फैट की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है। अंजीर को नियमित डाइट में शामिल कर वजन को कम कर सकते हैं।

  1. इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अंजीर को डाइट में शामिल करें। ये फल विटामिन, पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम के गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

  1. पेट के लिए लाभकारी

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंजीर के सेवन से पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

  1. यौन समस्याओं में लाभकारी

अंजीर विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है, जो भी पुरुष यौन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं, वो दूध के साथ अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद खनिज पदार्थ और विटामिन्स नए सेल्स को विकसित करते हैं। इससे पुरुषों के चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती। इसके साथ इससे पुरुषों की फर्टिलिटी बेहतर होती है।

अंजीर खाने का तरीका

• सबसे पहले तीन या चार सूखी अंजीर रात में पानी में भिगोकर रख दें
• सुबह उठकर खाली पेट भीगी हुई अंजीर का आप सेवन करें
• रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles