27.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 30, 2024
Recommended By- BEdigitech

दही के साथ इन चीजों का सेवन दे सकता है आपकी सेहत को नुकसान, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

दही के अंदर कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी-2, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। जिसके लिहाज से दही हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा दही के सेवन से हमारा पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसीलिए लोग दही का अलग-अलग तरीके से सेवन करते है।

कई लोगों को खाने के साथ दही चाहिए होता है, तो कोई दही की लस्सी पीना पसंद करता है लेकिन क्या आप जानते है कि अगर दही का कुछ चीजों के साथ इस्तेमाल किया जाए। तो यह आपके शरीर को बहुत अधिक नुकसान भी पहुंचा सकता है।

जी हा ! नुकसान इस बात की पुष्टी कई डॉक्टर भी कर चुके है। तो ऐसे में आपका यह जानना जरूरी हो जाता है कि किन-किन चीजों के साथ आपको भूलकर भी दही का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। वर्ना स्वास्थ्य का खजाना दिखने वाला यही दही आपके लिए मुसीबत की टोकरी बन सकता है। तो आइए जानते है।

दही और प्याज

Advertisement

अक्सर लोग गर्मी के दिनों में प्याज और दही का साथ में सेवन करते है लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है तो वहीं प्याज की तासीर गर्म होती और जब दोनों का साथ में उपयोग किया जाता है।

तो यह शरीर में जाकर कई बीमारियां पैदा कर सकते है। जैसे कि एलर्जी, गैस, एसिडिटी और उल्टी। इसलिए भूलकर भी दही और प्याज को एकसाथ कभी नहीं खाना चाहिए।

Table of Contents

दही और मछली

अगर आपको मछली खाना पसंद हो तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन दोनों के सेवन में कम से कम आधे घंटे का अंतराल समय रखना चाहिए क्योंकि अगर इन दोनों को साथ में खाया जाता है। तो यह आपके शरीर में अपच और पेट की कई समस्याएं पैदा कर सकती है।

दही और आम

दही और आम को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि इन दोनों की तासीर एक दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। ऐसे में अगर इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाता है। तो यह पच नहीं पाते और नतीजा यह निकलता है कि यह आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं दे सकती है। इसलिए इन दोनों का सेवन भी कभी साथ में नहीं करना चाहिए।

दही और दूध

अगर दूध और दही के समय में अंतराल ना रखा जाए। तो इससे एसिडिटी, गैस, डाइजेशन और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है।

दही और उड़द की दाल

कई लोगों को दाल में दही डालकर खाने का शौक होता है लेकिन उड़द की दाल के साथ कभी भी दही का उपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर दही और उड़द दाल को साथ में खाया जाता है। तो इससे आपको आगे चलकर गैस, एसिडिटी, सूजन, लूज मोशन,और दस्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles